{"_id":"57ed5f194f1c1b90745751c0","slug":"tarkol-small-cow-gharaunda-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारकोल में फंसा बछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारकोल में फंसा बछड़ा
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के क्वाटरों में एक बछड़ा चारे की तलाश के दौरान मिट्टी में मिले तारकोल में फंस गया। इससे आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सलिंद्र, सुनील कुमार, भंगीदास, महेंद्र सिंह, सुभाष, राजेश कुमार आदि का कहना है कि घरौंडा मार्केट कमेटी क्वाटरों में सड़क निर्माण के लिए करीब 40-50 ड्रम तारकोल के आये थे, लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए तारकोल को सड़क पर न डालकर क्वाटरों के पास मिट्टी में मिला दिया था। जब बछड़ा चारे की तलाश में वहां आया तो तारकोल में फंस गया। जिससे बछड़े की हालत खराब होती चली गई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि एक सामाजिक संस्था के सहयोग से 20-25 लीटर डीजल व मिट्टी के तेल का इंतजाम किया गया और उसकी मदद से तारकोल हटाने का प्रयास किया। उसके बाद पशु चिकित्सक धर्मबीर सिंह को मौके पर बुलाकर बछड़े का उपचार करवाया गया। जिसके बाद बछड़े की हालत में सुधार हुआ। मार्केट कमेटी के क्वाटरों में रखे तारकोल के ड्रमों में बारिश का पानी भर गया था। क्षेत्र में फैले डेंगू बुखार को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने ड्रमों को नीचे गिरवा दिया था। जिससे गर्मी में तारकोल पिघलकर जमीन पर बिखर गया और जिसकी सजा बेजुबान बछडे़ को भुगतनी पड़ी।
विज्ञापन