फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   tanker full of refined oil overturned uncontrollably on highway in Jind

Jind: जुलाना में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा रिफाइंड से भरा हुआ टैंकर, तेल को उठाने के लिए दौड़े लोग

Mon, 20 May 2024 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 May 2024 11:00 AM IST
सार

त्रिपुरा के धर्मनगर निवासी टैंकर चालक मानव विश्वास ने बताया कि वह टैंकर में 34 हजार लीटर रिफाइंड तेल भरकर कलकता से जालंधर जा रहा थी। रात देर जब वह जुलाना के करसोल रोड़ बाईपास पर पहुंचा तो अचानक उसका ट्रक अनियंत्रित हो गया और सर्विस रोड़ के साथ बने नाले में जा गिरा।

विज्ञापन
tanker full of refined oil overturned uncontrollably on highway in Jind
टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद-रोहतक बाइपास पर करसोला रोड के पास रविवार रात को एक रिफाइंड से भरा हुआ टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक को चोटें आई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चालक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। टैंकर पलटने से 34 हजार रिफाइंड सड़क पर बिखर गया। आसपास के लोगों में इसे उठाने के लिए भागदौड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन


त्रिपुरा के धर्मनगर निवासी टैंकर चालक मानव विश्वास ने बताया कि वह टैंकर में 34 हजार लीटर रिफाइंड तेल भरकर कलकता से जालंधर जा रहा थी। रात देर जब वह जुलाना के करसोल रोड़ बाईपास पर पहुंचा तो अचानक उसका ट्रक अनियंत्रित हो गया और सर्विस रोड़ के साथ बने नाले में जा गिरा। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन


रिफाइंड तेल के पलटने की सूचना पाकर तेल उठाने के लिए दौडे़ लोग
बीती रात तेल का टैंकर पलट गया था। सूचना पाकर आस पास के गांव के बच्चे, महिलाएं और पुरूष तेल उठाने के लिए बाल्टी और पीपे लेकर दौड़ पड़े। चालक के मना करने पर भी लोग नही माने तो पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को मौके से भगा दिया। उसके बाद फिर से पुलिस के जाने के बाद लोग दौड़े। महिलाएं, बच्चे बाइकों पर आकर तेल भरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल चालक को जुलाना के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भिजवाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। -राजकुमार, मंडी चौंकी इंजार्ज जुलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed