{"_id":"69a352e02995015f510b3ba1","slug":"tania-gets-the-first-hpv-vaccine-27-girls-benefit-karnal-news-c-18-knl1018-855595-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तानिया के लगा पहला एचपीवी टीका, 27 बच्चियां लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तानिया के लगा पहला एचपीवी टीका, 27 बच्चियां लाभान्वित
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बच्चे को आशीर्वाद देते विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले में पहले दिन 27 बच्चियों को टीका लगाया गया। जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अभियान का शुभारंभ किया। जिले में पहला टीका तानिया नामक बालिका को लगाया गया।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की यह पहल बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह अभियान तीन माह तक चलेगा, जिसके बाद एचपीवी वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की पात्र बालिकाओं को एकल खुराक दी जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और यह टीका भविष्य में इसके जोखिम को कम करता है। पीएमओ डॉ. बलवान सिंह, उप सिविल सर्जन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन डॉ. अभय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती थैलेसीमिया रोगी बच्चों का हालचाल भी जाना और जरूरतमंद बच्चों के उपचार के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।