फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Talking about buying votes of people by making free announcements: Chief Minister

मुफ्त की घाेषणाएं करके लोगों का वोट खरीदने की बात करते हैं : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Talking about buying votes of people by making free announcements: Chief Minister
- मुख्यमंत्री ने आप और कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन

- जजपा की नव संकल्प रैली पर बोले, वे भी रैली कर रहे और हम भी
- हुड्डा के सौ रैलियां करने के बयान पर कहा कि सौ की जगह पांच सौ रैलियां करें
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही घोषणाओं पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये मुफ्त की घोषणाएं करके लोगों का वोट खरीदने की बात कर रहे हैं। जनता को सब पता है।
विधानसभा चुनाव को लेकर योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सीजन राजनीतिक दलों का होता है, हर साढ़े तीन साल के बाद यह समय आता है। पहले जो राजनीतिक दल सत्ता में रहे हैं, वे भी जनता को सपना दिखाएंगे। साथ ही आसपास के प्रांतों में जो राजनीतिक दल कुछ कर रहे हैं, वे भी आएंगे, लेकिन उनका जमीन पर कितना असर है, उनसे लोग कितने परेशान हैं, उसका जनता को पता है। जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सौ रैलियां करने के बयान पर कहा कि वे सौ की जगह पांच सौ रैली करें। यूनीफार्म सिविल कोड लागू किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा है कि यूसीसी लागू होना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणा की सरकार में भाजपा और जजपा का गठबंधन है। विधानसभा चुनाव को लेकर जींद में जजपा ने नवसंकल्प रैली भी की है। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सभी राजनीतिक दल रैली कर रहे हैं। करनी भी चाहिए। वे भी कर रैली रहे हैं तो हम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय से पूछिए



चुनावों को लेकर कोर कमेटी के गठन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल में कोई न कोई चुनाव आता है और हम लोग हमेशा तैयार रहते हैं। आगे नगर निगम, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव आएंगे, जिसके लिए हम तैयार हैं। दिग्विजय चौटाला की ओर से दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर सीएम ने कहा कि यह सवाल दिग्विजय चौटाला से ही पूछिए।


अपराधी देश में हो या विदेश में हमारी पुलिस पकड़कर लाती है


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में व्यापारियों से फिरौती मांगने की बढ़ती घटनाओं के सवाल पर कहा कि हमने हर चीज पर ध्यान रखा है। चाहे वह कानून व्यवस्था की स्थिति हो या फिर अपराध की। किसी भी प्रकार के अपराध का जब भी हमें संकेत मिलता है, तो तभी हमारी फोर्स एक्शन लेती है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसी घटनाओं से संबंधित अपराधियों को न सिर्फ हरियाणा में बल्कि हरियाणा से बाहर जाकर भी पकड़ा जाता है। विदेशों में भी जाकर हमारी पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा है और हरियाणा में वापस लेकर आई है। पुलिस अच्छा काम कर रही है। पुलिस के कार्यों का समय समय पर रिव्यू भी किया जाता है। किसी तरह की कोई कमी नजर आती है तो उसे दूर भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed