फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Taking medicine without doctor's advice is dangerous

Karnal News: बिना डॉक्टर की सलाह दवा लेना खतरनाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Taking medicine without doctor's advice is dangerous
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा दो दिवसीय नॉर्थ वेस्ट चेप्टर माइक्रोकॉन-2023 का शनिवार को समापन हुआ। दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अलग-अलग स्थानों से आए डाॅक्टरों ने एंटीबायोटिक और एंटी फंगल दवाओं के प्रति शरीर में बन रही प्रतिरोधक क्षमता पर चिंता व्यक्त की। डॉक्टरों ने कहा कि बिना डाॅक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या एंटी फंगल दवाएं ली जा रही हैं तो यह खतरनाक हैं। अगर प्रतिरोधक क्षमता बन जाती है तो दूसरी दवाएं काम करना बंद कर देती हैं।
सेमीनार के दूसरे दिन आईसीएमआर नई दिल्ली की डॉ. कामिनी वालिया, डॉ. मालिनी कपूर, मोहाली से डॉ. माला छाबड़ा, चंडीगढ़ से आए डॉ. पल्लब राय ने बताया कि बिना डॉक्टर के परामर्श के लोग दवाइयां ले लेते हैं। खुद की मर्जी से लोग दवाओं का सेवन करते है। जो कि काफी खतरनाक हो जाता है। ऐसे में शरीर में बैक्टीरिया और फंगस पर दवा काम नहीं करती हैं। एंटीबायोटिक सही समय पर लेनी होती है, तभी उसकी अहमियत है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने जो दवा लिखी है, उसे ही लेना चाहिए। कौन सी एंटीबायोटिक दी जानी है, उस पर अस्पताल का पूरा प्रोटोकॉल होना चाहिए। अगर इंफेक्शन कम है तो अधिक क्षमता की एंटीबायोटिक नहीं दी जाए। हल्की एंटीबायोटिक दी जानी चाहिए। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश चंदेर दुरेजा उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. दीपेंद्र, डॉ. हिमांशु मदान, डाॅ. सतीश खट्टर, डाॅ. वीनू गुप्ता, डाॅ. अपर्णा परमार, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed