{"_id":"20e9b7570020b45a6618f528745af208","slug":"takes-a-drink-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर सड़क पर लेटा, लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर सड़क पर लेटा, लग गया जाम
अमर उजाला, करनाल
Updated Mon, 14 Oct 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल के तरावड़ी में नगर पालिका रोड पर सोमवार की दोपहर एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान इस शराबी ने दुकानदारों से गाली गलौच किया और सड़क के बीच लेट कर सड़क को जाम तक कर दिया।
दुकानदार बार-बार तरावड़ी थाना व थाना प्रभारी के पास फोन करते रहे, लेकिन पुलिस की ओर से किसी प्रकार का सहयोग मार्केट के दुकानदारों को नहीं मिला।
मार्केट के दुकानदार सतपाल का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे एक शराबी मार्केट में पहुंचा और दुकानदारों से गाली गलौच करने लगा। जब दुकानदारों ने शराबी से वहां से जाने के लिए कहा तो वह सड़क पर लेट गया और इस दौरान वहां से गुजरने वाली स्कूल बसें व अन्य वाहन जाम में फंस गए।
कई लोगों ने मिलकर इस शराबी को सड़क के किनारे किया और यातायात को सामान्य किया। दुकानदारों में पुलिस के प्रति गहरा रोष है। एक अन्य दुकानदार अशोक कुमार ने कहा कि शराबी ने जिस तरह दुकानदारों को परेशान किया और दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।