{"_id":"69a4a79e18adf6729f09321d","slug":"take-advantage-of-government-insurance-schemes-deputy-commissioner-karnal-news-c-18-knl1018-856665-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं : उपायुक्त
Mon, 02 Mar 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
करनाल। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना नागरिकों के लिए कारगर सिद्ध हो रही है। इनके फार्म प्रत्येक बैंक व डाकघर में उपलब्ध हैं। इनमें निर्धारित वार्षिक प्रीमियम जमा करवा कर दो लाख रुपए तक का बीमा होता है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि इन बीमा योजनाओं का प्रीमियम उपभोक्ता के बैंक या डाकघर खाते में से ऑटो डेबिट होता है व दावे की राशि संबंधित के बैंक खाते में सीधे जमा हो जाती है। इन योजनाओं में नामांकन करवाने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा या डाकघर से संपर्क करें। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। ब्यूरो
विज्ञापन