फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Taekwondo's shining star Saurav

Karnal News: ताइक्वांडो का चमकता सितारा सौरव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo's shining star Saurav
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। गरीब परिवार से निकला सौरव ताइक्वांडो में उभरती प्रतिभा की मिसाल बन गया है। सौरव के पिता ने उसकी कामयाबी के रास्ते में कभी गरीबी को नहीं आने दिया। वह मजदूरी करके अपने बेटे को जिले का चमकता हुआ सितारा बनाना चाहते हैं।
सौरव के साथ-साथ उसका बड़ा भाई गौरव भी ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता है। सौरव ने हाल ही में स्कूली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूली नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। वह दिसंबर माह में मध्य प्रदेश के देवात में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में करनाल का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

उनके मुख्य कोच सुनील कुमार ने बताया कि सौरव उनके पास रोजाना कर्ण स्टेडियम में शाम के समय अभ्यास के लिए आता है। वह करनाल के जुडंला गेट के पास स्थित एक बस्ती में रहता है। खेल के प्रति उसका हुनर व प्रदर्शन काबिले तारीफ है। इस कारण से वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में नित नए आयाम हासिल कर रहा है। सौरव की मां भी मजदूरी करती है, उनका बड़ा भाई गौरव ताइक्वांडो का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए सौरव अपनी खेल प्रतिभा के दम पर नाम चमका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सौरव की उपलब्धियां-

- 67वीं एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

- स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई बार स्वर्ण पदक जीत चुका है।

- इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत नेशनल में चयन हुआ है।

- करनाल में आयोजित स्कूली राज्य स्तरीय में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed