{"_id":"61b908a7f3372b120f108c0b","slug":"tableaux-gave-the-message-of-every-chapter-karnal-news-knl92779247","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतामय हुई कर्ण नगरी, 18 झांकियों ने दिया हर अध्याय का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतामय हुई कर्ण नगरी, 18 झांकियों ने दिया हर अध्याय का संदेश
विज्ञापन
गीता जयंती के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में शामिल एसबीएस स्कूल की झांकी। संवाद
करनाल। जिला स्तरीय गीता महोत्सव से मंगलवार को कर्ण नगरी भी पूरी तरह से गीतामय हो गई। सुबह के समय गीता पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। दोपहर में शहर में गीता पर आधारित शोभायात्रा निकाली गई। 18 झांकियों ने गीता के प्रत्येक अध्याय का संदेश दिया। वहीं शाम के समय 1800 दीपों से कर्ण ताल जगमग हुआ। जबकि पूरा दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने समां बांधा। उन्होंने श्री कृष्ण लीला और दानवीर राजा कर्ण के जीवन पर आधारित नाटक और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
शहर के पंचायत भवन में चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विधायक राम कुमार कश्यप, मेयर रेणू बाला गुप्ता और भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने अलग-अलग समय में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेयर ने श्रीमद्भागवत गीता द्वार से शोभायात्रा को आरती करके व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबकि विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीपोत्सव की शुरुआत की व भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार अशोक कुमार ने हरियाणवी समूह नृत्य का प्रदर्शन किया। दीपोत्सव में शहर की विभिन्न संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एडीसी योगेश कुमार, एसडीएम गौरव कुमार, निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, संपदा अधिकारी मयंक भारद्वाज, एमडी शुगर मिल अदिति, निगम के कार्यकारी अधिकारी देवेन्द्र नरवाल मौजूद रहे। ब्यूरो
पुष्प वर्षा करके किया शोभायात्रा का स्वागत
शोभायात्रा में सबसे आगे जीओ गीता का वाहन कृष्ण स्तुति गाते हुए चला। उसके पीछे-पीछे गीता के 18 अध्यायों पर आधारित 18 झांकियां शामिल रहीं। इसमें कृष्ण का बाल रूप, कृष्ण लीला, राधा-कृष्ण का प्रेम और भगवान कृष्ण के विविध रूपों को प्रदर्शित किया गया। पंचायत भवन में शोभायात्रा संपूर्ण हुई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। करीब 2 किलोमीटर लंबे रास्ते पर शहर की विभिन्न संस्थाओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जल-पान, प्रसाद, फलाहार और लंगर के स्टाल लगाए। इनमें गुरुद्वारा तेग बहादुर राम नगर, आत्म मनोहर जैन एजूकेशन सोसाइटी, श्री रामलीला सभा, निर्भय फाउंडेशन सशक्त नारी, भारत विकास परिषद और लाडो धाम सेवा समिति शामिल रहे।
विज्ञापन
महाभारतकालीन 34 गांवों में सफाई कर दीप जलाए
महोत्सव के अवसर पर महाभारतकालीन तीन खंडों के तीन गांवों में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान किया गया। इसमें नीलोखेड़ी खंड के गांव सग्गा, निसिंग और मूनक खंड के पाढ़ा गांव में कलाकारों ने गीता महोत्सव मनाया। जिले के महाभारतकालीन 34 गांवों में सफाई अभियान चलाकर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
इन विद्यार्थियों की रही शानदार प्रस्तुति
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राजकीय महिला कॉलेज की छात्रा सैजल ने अपने एकल नृत्य से धूम मचाई। समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री के लविश कुमार, पुरजीत, शिव कुमार, लविश, नितेश, सूरज, गुरजिन्द्र व उदय ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर की मनदीप कौर, नवजौत कौर, तान्या, चांदनी, तमन्ना, अनिश व सान्या ने भी सामूहिक नृत्य से रंग जमाया।
गीता सभी धर्मों का सार : मेयर
मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि गीता सभी धर्मों का सार है। इसका मूल संदेश यह है कि मनुष्य को अपना कर्म करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए, इसी से उसका मार्ग प्रशस्त होता है। गीता मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है, इसकी महिमा अनंत है।
इच्छा पूर्ति के लिए कर्म जरूरी : विधायक
विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि व्यक्ति को इच्छा के साथ उसकी पूर्ति के लिए कर्म करना आवश्यक होता है। केवल चाहने मात्र से ही सफलता प्राप्त नहीं होती है। भगवान के प्रति समर्पण की भावना व्यक्ति को सफलता की सिद्धि दिलवाता है। यही गीता में निहित है।
गीता हमारी पहचान : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कहा कि गीता हमारे देश की विशिष्ट पहचान है जोकि भटके हुए लोगों का मार्ग प्रशस्त करती है। गीता पढ़ने से मनुष्य मोक्ष पथ का अनुगामी बनता है और उन्हें अपनी अंतरात्मा के विषय में समझ उत्पन्न होती है। गीता प्राचीन संस्कृति और संस्कारों का समन्वय है।