फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Swachhata Setu app launched, complaints will be resolved quickly

Karnal News: स्वच्छता सेतु एप लॉन्च, शिकायतों को होगा त्वरित समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Swachhata Setu app launched, complaints will be resolved quickly
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन म्यूनिसिपलिका 2026 के मंच से केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने नगर निगम की ओर से विकसित स्वच्छता सेतु एप का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों को स्वच्छता से सीधे जोड़ेगा सेतु एप। लोग ऑनलाइन शिकायत कर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अभियान से सीधे जोड़ने की दिशा में यह एक सशक्त प्रयास है। यह एप पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शहरी सेवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इसके माध्यम से समयबद्ध समाधान मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह पहल स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करेगी। करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वच्छता सेतु (swachhta setu) एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर अपनी आईडी को बनाएं और लॉग इन करें। आप दिए गए विकल्प में से अपनी मतलब का चुन सकते हैं। आपको नगर निगम की जानकारी मिलेगी। स्वच्छता संबंधित खेल भी मिलेंगे। प्रतियोगिता भी होंगी। निगम की घोषणाएं भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप की विशेषताएं

- नागरिक कचरे के ढेर या गंदगी की तस्वीर एप पर अपलोड कर सकेंगे।

- शिकायत के साथ स्थान को टैग करने की सुविधा होगी।
- ई-चालान प्रणाली है। नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई होगी।

- शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारी को सूचना मिल जाएगी।

- नागरिक शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।

वर्जन:

स्वच्छता सेतु एप शहर की स्वच्छता व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी। इससे शहरवासी स्वच्छता से जुड़ी सेवाओं का सरल एवं डिजिटल माध्यम से लाभ उठा सकेंगे। -रेणु गुप्ता, महापौर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed