फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Suspicious circumstances of the girl who returned from Australia died

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया से लौटी युवती की संदिग्ध हालात मौत

Sat, 26 Aug 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 26 Aug 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Suspicious circumstances of the girl who returned from Australia died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑस्ट्रेलिया से लौटी मूलरूप से पानीपत की रहने वाली युवती की शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में सीएचडी सिटी कॉलोनी के मकान में मौत हो गई। युवती का शव फंदे पर लटका मिला। बताते हैं कि युवती का करनाल के ही जिम संचालक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों लिव-इन में सीएचडी सिटी कॉलोनी में रह रहे थे। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस की मानें तो पानीपत की रहने वाली परमीत (30) कई वर्षों से परिवार के साथ सेक्टर-आठ में रह रही थी। वह विदेश में जाकर कॅरियर बनाना चाहती थी। तीन माह पहले युवती स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी गई थी। वहां से एक माह पहले ही लौटी थी। युवती का काफी समय से करनाल के ही एक जिम संचालक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद युवती और उसके प्रेमी ने पांच अगस्त को सीएचडी सिटी में किराए मकान लिया था। दोनों लिव-इन में रह रहे थे। सूत्रों के अनुसार वीरवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती का गुस्सा बढ़ गया। यह भी सामने आ रहा है कि दोनों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने युवती के शव को शुक्रवार को फंदे पर लटका देखा। उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मौक पर एफएसएल की टीम पहुंची। टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। टीम ने साक्ष्य जुटाए। कुछ नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की हत्या की गई है या फिर उसने खुदकुशी की है।
प्यार में पड़कर दुनिया से छूटा नाता
युवती ने विदेश में जाकर पढ़ाई करने के साथ-साथ कॅरियर बनाने का सपना देखा था। प्रेम-प्रसंग के चक्कर में उसके सपने परवान नहीं चढ़ सके। युवती को शायद इस बात बिल्कुल एहसास नहीं था कि उसे प्रेम में दगा मिलेगा। प्रेमी पर पूरा विश्वास किया, मगर उसने ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों से युवती और उसके प्रेमी में किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा था। वीरवार रात को मामला इतना बढ़ गया कि शुक्रवार को मकान में युवती का फंदे पर लटका शव मिला।


युवती कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से लौटी थी। वह सीएचडी सिटी में किराए पर मकान लेकर लिव-इन में रह रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि फंदा लगने के कारण युवती की मौत हुई है। धारा 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। - सचिन, पीआरओ एसपी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed