फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Suspected drug, powder and ganja leaf seized, case against five

संदिग्ध नशीली दवा, चूण और गांजा पत्ती जब्त, पांच के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Suspected drug, powder and ganja leaf seized, case against five
सीआईए असंध व थाना पुलिस ने तीन मामलों में प्रतिबंधित संदिग्ध नशीली दवाइयां, चूर्ण व गांजा पत्ती सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए असंध टीम के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि उनकी टीम 15 मई की रात सालवन चौक असंध बाईपास पर तैनात थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक ब्रेजा कार को रुकवाकर चेक किया तो कार में से दो डिब्बों में से 7.3 किलोग्राम संदिग्ध नशीला चूर्ण व संदिग्ध 10 हजार प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल मिले। ब्रेजा कार को कब्जे में ले लिया गया। कार में सवार युवक संदीप निवासी वार्ड नंबर-11 असंध, दिनेश निवासी गांव दुपेड़ी जिला करनाल व बलजीत निवासी वार्ड नंबर-11 असंध को सालवन चौक असंध बाईपास से काबू किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों युवकों को मामले में जांच में शामिल कर छोड़ दिया गया और संदिग्ध नशीले कैप्सूल व चूर्ण को एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में एएसआई रोहताश थाना घरौंडा ने आरोपी विनय निवासी वार्ड नंबर-11 नजदीक रविदास मंदिर घरौंडा को नशीला पदार्थ के साथ डींगर माजरा रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी से 300 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की। तीसरे मामले में एएसआई नवीन कुमार ने आरोपी हिमांशु हनुमान मंदिर घरौंडा को नशीले पदार्थ के साथ नया बस स्टैंड घरौैंडा के सामने से गिरफ्तार किया। आरोपी से 251 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed