फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Survey of leprosy patients completed but report could not be prepared

Karnal News: कुष्ठ रोगियों का सर्वे पूरा मगर नहीं बन सकी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Survey of leprosy patients completed but report could not be prepared
- इंटरनेट की समस्या बताया जा रहा कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कुष्ठ रोगियों को तलाशने के लिए चलाया गया कुष्ठ रोग खोज अभियान (एलसीडीसी) पूरा हुए एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन अभी तक विभाग संदिग्ध व चिन्हित किए गए कुष्ठ रोगियों की रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाया है और न ही विभाग के कर्मचारी संदिग्धों की जांच नागरिक अस्पताल में करवा पाए हैं। ऐसे में अभी तक अभियान के तहत मिलने वाले कुष्ठ रोगियों का समय से इलाज शुरू नहीं हो पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुष्ठ रोगियों की रिपोर्ट तैयार न होने का सबसे बड़ा कारण इंटरनेट की समस्या सामने आ रही है। जिससे विभाग के पास अभी तक अभियान के दौरान कुल कितने संदिग्ध मिले और कितनों की अभी तक जांच हो पाई है, इसका कोई ब्योरा जिला कुष्ठ रोग विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा 26 मई को दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया था कि अभियान के पहले सप्ताह के दौरान जिले की 10 लाख जनसंख्या के बीच 629 संभावित कुष्ठ रोगी पाए गए हैं। जिनकी नागरिक अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में जांच कराई जाएगी। इनमें से कुष्ठ रोगी मिलने वाले मरीजों की स्वास्थ्य विभाग निशुल्क दवाइयां देकर कोर्स शुरू करेगा। इसके अलावा पहले सप्ताह में घरौंडा खंड से एक कुष्ठ रोगी कंफर्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सप्ताह का ब्योरा विभाग के पास अभी तक नहीं जुड़ पाया है। ऐसे में जिले के बाद स्टेट को भेजे जानी वाली रिपोर्ट भी देरी से जा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed