फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Superintending Engineer will record statement in video viral case today

अगले सप्ताह डीसी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer will record statement in video viral case today
नगर निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले की जांच कर एडीसी योगेश कुमार अगले सप्ताह तक रिपोर्ट डीसी निशांत यादव को सौंप देंगे। एडीसी ने बताया कि मंगलवार को नगर निगम अधीक्षण अभियंता दीपक किंगर जांच में शामिल होंगे और लिखित में बयान दर्ज कराएंगे। इससे पहले वह सात जनवरी को भी जांच में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

एडीसी योगेश शर्मा ने कहा कि बयान दर्ज होने के बाद ही वह जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपेंगे। 17 दिसंबर 2021 को नगर निगम अधीक्षण अभियंता दीपक किंगर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी कि एक नंबर से उनके पास व्हाट्सएप नंबर से ब्लैकमेल करने व रंगदारी मांगने की कॉल आई थी। उसे धमकी दी गई कि उसकी वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। इस शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जांच सीआईए टू को सौंपी गई। मामले की जांच कर पुलिस ने 27 दिसंबर 2021 को ब्लैकमेल व रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी कैथल निवासी शुभम व साहिल को पकड़ लिया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शुभम नगर निगम में ही अधीक्षण अभियंता का कंप्यूटर ऑपरेटर था।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि अधीक्षण अभियंता दीपक किंगर रिश्वत में रुपये लेता है। पहले रुपये उसका पीए विकास शर्मा लेता है फिर दीपक किंगर को देता है। वह लंबे समय से यह देख रहा था। वह उसे उन रुपयों में से कुछ नहीं देते थे। इस कारण उसने एक हिडन कैमरा लगाकर करीब तीन महीने पीए द्वारा रिश्वत के रुपये लेते हुए व अधीक्षण अभियंता दीपक किंगर को रुपये देते हुए कई वीडियो बनाई हैं। इन वीडियो के वायरल होने पर अधीक्षण अभियंता दीपक किंगर को सस्पेंड किया गया और अनुबंध पर लगे उनके पीए विकास को सेवा से ही बाहर कर दिया गया है। मामले की जांच डीसी निशांत कुमार ने एडीसी योगेश शर्मा को सौंप दी। एडीसी का कहना है कि वह अगले सप्ताह तक इस मामले की जांच कर रिपोर्ट डीसी को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को निपटाने के भी चल रहे प्रयास
अधीक्षण अभियंता व उनके पीए के रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले ने नगर निगम में खलबली मचा दी है। हालांकि इस मामले को निपटाने के लिए भी सियासी स्तर पर कई प्रयास लगातार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ सफेदपोश में लगे हैं, अब तक करीब तीन बार बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें निगम के एक अधिकारी को भी बुलाया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो में रुपये लेते तो देखा जा रहा है, लेकिन रुपये किस बात के लिए जा रहे हैं, यह साबित कैसे होगा, इसका लाभ एसई को मिल सकता है। लोगों का मानना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed