फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Super-100: 94 percent student attendance in first phase examination

सुपर-100 : पहले चरण की परीक्षा में 94 फीसदी विद्यार्थी उपस्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Super-100: 94 percent student attendance in first phase examination
- 15 मार्च को घोषित होगा परिणाम, छह केंद्रों पर 1741 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जो डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं, उन्हें प्रदेश सरकार सुपर-100 कार्यक्रम के तहत जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करती है। जिले में सुपर-100 के नए सत्र के लिए मंगलवार को पहले चरण की परीक्षा हुई। जिसमें 94 फीसदी उपस्थिति रही।

जिले में छह केंद्र बनाए गए थे, जहां 1741 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जबकि 120 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अब परिणाम का इंतजार है। परिणाम 15 मार्च को घोषित होगा। इस चरण में पास होने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। करनाल जिले में दूसरी बार परीक्षा के लिए खंड स्तर पर भी केंद्र बनाए गए। सभी छह केंद्रों पर परीक्षा के 1852 विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। इस बार भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर सत्र 2024-26 तक के कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले प्रदेश से 600 विद्यार्थी चुने जाएंगे। जिन्हें जेईई एवं नीट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। हरियाणा सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सुपर-100 योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन




200 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में रखे जाएंगे

पहला चरण पार करने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से परिणाम जारी किया जाएगा। जो बच्चे पास होंगे, वहीं दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस चरण से पहले प्रोजेक्ट के एक्सपर्ट द्वारा कोचिंग भी दी जाएगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि बैच में 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें से मुख्य सूची में शामिल करके 400 विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग दी जाएगी और 200 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है आगामी शेड्यूल

- 15 मार्च को पहले चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित होगा।

- 09 अप्रैल को दूसरे चरण की परीक्षा होगी।

- 07 मई को दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित होगा।

- 15 मई से विकल्प संस्थान में कक्षाएं शुरू होंगी।



किस केंद्र पर कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

खंड
स्कूल

परीक्षार्थी
उपस्थित रहे

असंध पीएमश्री जीएसएसएस
280
265

घरौंडा जीएमएसएसएसएस
284
254

इंद्री जीएसएसएस

266
233

करनाल पीएश्री जीएसएसएस
415
401

नीलोखेड़ी जीएमएसएसएसएस तरावड़ी
296
293

निसिंग जीएमएसएसएसएस
311
295

पहले चरण की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। छह केंद्रों पर 1852 विद्यार्थियों में से 1741 परीक्षा देने पहुंचे। 15 मार्च को परिणाम घोषित होने की संभावना है।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed