{"_id":"6783383294e1f2d5e30f53d1","slug":"sunderkand-recitation-took-place-in-shri-khatu-shyam-temple-karnal-news-c-18-knl1008-558088-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: श्री खाटू श्याम मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: श्री खाटू श्याम मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रीराम लला के स्थापना दिवस पर शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ करने के बाद भंडारा लगाया गया। इसके लिए मंदिर को सजाया गया।
श्रद्धालुओं और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सुंदरकांड पाठ किया और देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ के बाद आरती की गई और भंडारे का आरंभ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने कहा कि कलयुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। इसलिए हमें अपने व्यस्त समय में से कुछ समय भगवान स्मरण में लगाना चाहिए। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, अनिल गर्ग, महिंद्र गुप्ता, रामकरण गोयल, पवन गर्ग, हरीश गुप्ता व पवन गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत।
विज्ञापन