फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sunday market open without permission

बिना अनुमति के ही लगा संडे बाजार, पुलिस ने जमकर हड़काया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sunday market open without permission
अनलॉक 1.0 को शुरू हुए बीस दिन हो गए, लेकिन जिला प्रशासन ने संडे बाजार को खोलने की इजाजत नहीं दी है। यहां दुकान लगाने वाले गुजराती दुकानदारों के आगे भुखमरी की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे परेशान होकर रविवार को करीब सौ से अधिक दुकानदारों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के ही बाजार में दुकानों को लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 50 से अधिक दुकानोें को जबरन हटवा दिया। इसके बावजूद कई दुकानदार हटने को राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि अब भूखों मरने की नौबत आ रही है, ऐसे में दुकानों को बंद नहीं कर सकते।
विज्ञापन

संडे बाजार को गरीबों का बाजार कहा जाता है। आजादी से भी पहले गुजरात से करीब तीन चार सौ परिवार करनाल आकर बस गए थे। यह सभी परिवार सप्ताह के छह दिन रेहड़ी, टैंपों आदि से बर्तन लेकर आवासीय कालोनियों में जाते हैं। बर्तनों के बदले वह धनाढ्य परिवारों से पुराने कपड़े लेते हैं। इन्हीं पुराने कपड़ों को धोकर, इस्तरी करने के बाद वह रविवार को सेक्टर-12 में पेट्रोल पंप के पास संडे बाजार में बेचते हैं, जिससे उनके परिवार का गुजारा होता है, लेकिन लॉकडाउन में संडे मार्केट बंद होने से इन परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जब पूरा बाजार और सब्जी मंडी भी खुल गयी तो ये दुकानदार अनुमति के लिए उपायुक्त कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। दुकानदारों का कहना है कि जिला प्रशासन संडे बाजार खोलने की इजाजत नहीं देने का कारण भी बताने को तैयार नहीं है। ऐसे में थक हारकर करीब सौ से अधिक दुकानदारों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के ही संडे बाजार में दुकानें लगा दीं। कुछ दुकानों को पुलिस ने हटा दिया जबकि अन्य का कहना था कि जब तक प्रशासन की ओर से उनके परिवारों के खाने पीने की व्यवस्था नहीं की जाती वो दुकानें लगाएंगे। इसके बाद शाम तक दुकानें लगी रहीं।
विज्ञापन

-जब सभी बाजार खुल गए तो सप्ताह में सिर्फ एक दिन लगने वाले बाजार को जिला प्रशासन इजाजत क्यों नहीं दे रहा है। आज बाहरी दुकानदार तो आए नहीं, ग्राहकों को बाजार खुलने की जानकारी भी नहीं है, इसलिए भीड़ तो थी ही नहीं लेकिन इसके बावजूद दुकानों को दूर दूर लगाकर सामाजिक दूरी का पालन किया गया है। जिला प्रशासन आखिर बताए तो क िक्यों संडे बाजार को खोलने की अनुमति नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार, दुकानदार संडे बाजार करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed