फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sun tormented, hot winds scorched

धूप ने सताया, गर्म हवाओं ने झुलसाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sun tormented, hot winds scorched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की संभावनाओं के बीच रविवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्म हवाएं चलने के कारण दोपहर को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, दिन चढ़ने के बाद हवा की गति तेज होने से जिले में कहीं-कहीं हल्की धूल उड़ी। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार की रात से मौसम में परिवर्तन हो सकता है। जिसके चलते क्षेत्र में हल्के बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहने का अनुमान है। इसके चलते सोमवार व मंगलवार अधिकतम तापमान में और कमी आ सकती है। 18 से 21 मई तक मौसम साफ रहने और तापमान में धीरे-धीरे फिर वृद्धि होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 व न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्र्दता सुबह 68 व दोपहर को 27 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 16.3 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 3.1 व दोपहर को 8.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 15 मई को अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed