फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sun is blazing, children up to class 5th are on holiday

Karnal News: आग उगल रहा सूरज, पांचवीं तक के बच्चों की छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Sun is blazing, children up to class 5th are on holiday
- पांच दिनों तक हीट वेब करेगी जनजीवन प्रभावित, बिजली खपत आठ लाख यूनिट प्रतिदिन पहुंची
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। चार दिनों से सूरज आग उगल रहा है। यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने व हीट वेब का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी पांच दिनों तक ऐसे ही गर्मी सताएगी।

तीन दिन से दिन का तापमान 43 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। रविवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी की वजह से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने भी स्कूलों में 31 मई तक छुट्टी करने को लेकर पत्र जारी किया है। इसके बाद पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी करने का फैसला लिया गया है। दो दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने गर्मी को देखते हुए स्कूल खुलने और छुट्टी के समय में बदलाव किया था। वहीं, गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी पिछले पांच दिनों में आठ लाख यूनिट प्रतिदिन पहुंच गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। लस्सी व बेल का सरबत पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की शिकायतें बढ़ीं
गर्मी बढ़ते ही ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हो रहे हैं। इस वजह से लगातार फ्यूज उड़ने व तार टूटने की शिकायतें निगम के पास पहुंच रही हैं। पहले यह शिकायत कम थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से शिकायतें बढ़ गई हैं। यह शिकायत रोजाना करीब 200 पार हो गई हैं। बिजली खपत 340 मेगावाट तक पहुंच गई। वहीं, करनाल सर्कल में करीब 435 फीडर व करीब पांच लाख बिजली कनेक्शन हैं।


बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टी को लेकर पत्र जारी किया है। इसके बाद डीसी के आदेश पर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी करने का फैसला लिया है।

- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed