{"_id":"6217e921350559597a263f56","slug":"sumit-was-killed-to-avenge-one-year-old-enmity-karnal-news-knl100042116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए की थी सुमित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए की थी सुमित की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले गांव ऊंचा समाना में जिस युवक का खेत में शव मिला था, उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक साल पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए 23 वर्षीय सुमित की हत्या की थी। आरोपियों ने फोन करके उसे बहाने से बुलाया था।
सीआईए टू के प्रभारी मोहनलाल के नेतृत्व में कार्य करते हुए टीम ने 23 फरवरी को मुख्य आरोपी अनुराग उर्फ अर्जुन वासी गांव ऊंचा समाना को रेलवे स्टेशन घरौंडा के नजदीक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दो साथी रविन्द्र और संदीप के साथ मिलकर वारदात करने की बात का खुलासा किया। जिस पर रविन्द्र और संदीप को कोहंड से गिरफ्तार किया गया।
यह है मामला
21 फरवरी को मधुबन थाने में दी शिकायत में विरेन्द्र वासी गांव ऊंचा समाना ने बताया था कि वे दो भाई और एक बहन हैं। उसका छोटा भाई सुमित सुनार की दुकान पर काम करता है। एक दिन पहले सुमित ने घर पर उसे बताया कि उसका अर्जुन, संदीप वासी ऊंचा समाना और रविन्द्र वासी नरुखेड़ी के साथ झगड़ा हुआ था। 21 फरवरी को उसके भाई सुमित का शव पास के खेत में मिला। उन्होंने तीनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच सीआईए टू को सौंपी थी।
विज्ञापन
अनुराग और सुमित के बीच हुआ था झगड़ा
पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अनुराग व मृतक सुमित कुमार के बीच करीब एक वर्ष पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते अनुराग ने बदला लेने की ठानी थी। 20 फरवरी को योजना के तहत किसी के मोबाइल से सुमित को फोन करके किसी बहाने बुलाया गया और पहले मारपीट की। बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर फरार हो गए।