फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sukhbir Mann becomes head of Arya Kanya Gurukul Mor MajraSukhbir Mann becomes head of Arya Kanya Gurukul Mor Majra

Karnal News: सुखबीर मान बने आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Mann becomes head of Arya Kanya Gurukul Mor MajraSukhbir Mann becomes head of Arya Kanya Gurukul Mor Majra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा प्रबंधन समिति के चुनाव में एडवोकेट सुखबीर मान ने एकतरफा जीत में प्रतिद्वंद्वी को 191 वोट से हराया। छह कार्यकारिणी सदस्य सहित सभी पदाधिकारी उनके पैनल के जीते।
सभी नतीजे रविवार देर शाम मिले। मतदान रविवार सुबह नौ से शाम चार बजे तक आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा के भवन में हुआ।
गुरुकुल महासभा के 739 वोट थे जिनमें से 681 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सुखबीर मान और बिजेंद्र मान आढ़ती के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन मतगणना के बाद सुखबीर मान गुट की एक तरफा जीत हुई। अध्यक्ष पद पर सुखबीर मान को 434 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विजेंद्र मान को 243 वोट ही मिले सके।
विज्ञापन

सुखबीर मान ने 191 वोटों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र मान नंबरदार को 379 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जगत सिंह मान को 302 वोट प्राप्त हुए। भूपेंद्र नंबरदार ने 77 वोटों से जीत दर्ज की। सह सचिव के पद पर बलवान शेरा को 469 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश मलिक को 210 वोट मिले। बलवान शेरा ने 259 वोट से जीत दर्ज की। खंजाची के पद पर नरेंद्र बांगड़ कवि को 397 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गजे सिंह को 284 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed