फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sukanya Samriddhi Yojana taking forward Beti Bachao-Beti Padhao campaign, 5209 accounts opened in Karnal

Haryana: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ा रही सुकन्या समृद्धि योजना, करनाल में खुल चुके हैं 5209 खाते

Sat, 03 Jun 2023 01:26 PM IST
नवीन दलाल अनुज शर्मा, करनाल (हरियाणा)
अनुज शर्मा, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 01:26 PM IST
सार

करनाल के सीनियर पोस्टमास्टर एमपी भारद्वाज ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना अपने नाम के साथ काम भी कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वरदान है। इस योजना में जमा की गई राशि भविष्य में बेटियों को उच्चतर शिक्षा दिलवाने व उनकी शादी में आर्थिक रूप से मददगार साबित हो रही है।

विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana taking forward Beti Bachao-Beti Padhao campaign, 5209 accounts opened in Karnal
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से इस योजना को एक जनवरी 2015 से शुरू किया गया था। जो मार्च 2023 तक योजना में जिले की 5209 बेटियों के परिवारों ने अपने खाते खुलवाए हैं। बता दें कि योजना के तहत जमा राशि पर लगने वाला ब्याज पूर्णरूप से कर रहित है और इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80-सी के तहत छूट भी प्राप्त है।

विज्ञापन


योजना के तहत 15 साल तक जमा करने होंगे रुपये
प्रधान डाकघर करनाल के सीनियर पोस्टमास्टर एमपी भारद्वाज ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना अपने नाम के साथ काम भी कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वरदान है। इस योजना में जमा की गई राशि भविष्य में बेटियों को उच्चतर शिक्षा दिलवाने व उनकी शादी में आर्थिक रूप से मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ही एक भाग है। इसके तहत सुकन्या समृद्धि खाता एक डाकघर से दूसरे डाकघर में निशुल्क ट्रांसफर किया जा सकता है।
विज्ञापन


मात्र 250 रुपये से खुलवा सकते है खाता
पोस्टल असिस्टेंट (पीए) नीलम कंबोज ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत माता-पिता या कानूनी अभिभावक दो लड़कियों के लिए यह खाता खुलवा सकते हैं। बेटी के जन्म से 10 वर्ष तक की उम्र में सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोला जा सकता है। मात्र 250 रुपये से खाता खोला जा सकता है लेकिन साल में कम से कम एक हजार रुपये हर खाते में जमा करवाना अनिवार्य है। वहीं अधिकतम 1.50 लाख रुपये वर्ष में जमा किए जा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल तक करवानी होंगी राशि जमा

पीए नीलम कंबोज ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता योजना में जमा राशि पर ब्याज की गणना सालाना की जाती है। अभिभावक इस खाते में 14 साल तक ही पैसे जमा करवा सकते हैं और 21 वर्ष में यह खाता परिपक्व हो जाएगा। वहीं 18 वर्ष के बाद बेटी की उच्चतर शिक्षा के लिए या विवाह के समय जमा राशि में से आधा हिस्सा निकलवाया जा सकता है। यह खाता इसके खोले जाने की तिथि से लेकर लड़की की आयु 21 वर्ष होने तक या उसके विवाह के बाद बंद किया जा सकेगा।

जरूरी दस्तावेज
खाता खुलवाने के लिए बेटी के जन्म का प्रमाण पत्र, अभिभावक के पते का प्रमाण, फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड, वोटर आईडी या आधार कार्ड)।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुले खातों पर एक नजर
वर्ष             खाता
2015         759 (एक जनवरी से 31 मार्च तक)
2015-16    1222
2016-17     473
2017-18     454
2018-19     553
2019-20     483
2020-21     388
2022-22     416
2022-23      461
कुल            5209  -नोट : यह डाटा प्रधान डाकघर करनाल से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed