{"_id":"65343b606ca77eadbf0b4d95","slug":"sujal-beats-vijay-in-dangal-karnal-news-c-18-knl1008-247222-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दंगल में सूजल ने विजय को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दंगल में सूजल ने विजय को दी पटखनी
विज्ञापन
- श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से 73वां वार्षिक दंगल का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से 73वां वार्षिक दंगल रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। 85 किलोग्राम भार वर्ग में सूजल ने विजय, पारस ने संदीप, दीपक ने प्रिंस, प्रदीप ने सौरभ, सागर ने विशाल व हंसराज ने अनुज को हराया। वहीं, सोनू ने दीपक, रणजीत ने अमित, मंदीप ने विश्व तथा अभिषेक ने गोगी को शिकस्त दी।
दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने शिरकत की। कमेटी की ओर से विधायक को पगड़ी भेंट कर अभिनंदन किया गया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। दंगल के बड़े मुकाबलों की शुरूआत पहलवानों के हाथ मिलवाकर करवाई। विधायक ने लोगों को सरकार की खेल नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी के परिणामस्वरूप एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। प्रधान रामधन कांबोज ने कहा कि कुश्तियों का फैसला दंगल तकनीकी कमेटी करेगी। तीनों दिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक मुकाबले होंगे। इस अवसर पर प्रधान रामधन कांबोज, वरिष्ठ उपप्रधान रामचंद्र पाला पहलवान, महासचिव फूल सिंह, रिंकल रोड़ व गोपीनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।