फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sugarcane farmers are not getting enough Quote: Rtnman, Karnal

गन्ना उत्पादक किसानों को नहीं मिल रहा है पर्याप्त भाव : रतनमान

Tue, 24 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 24 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers are not getting enough Quote: Rtnman, Karnal
गन्ना उत्पादक किसानों को नहीं मिल रहा है पर्याप्त भाव : रतनमान - फोटो : Amar Ujala

शुगर मिल के किसान विश्राम गृह परिसर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हुई। इसमें किसानों ने तीन मार्च को जिले में होने वाली दहाड़ किसान महापंचायत का समर्थन किया। इसमें सैकड़ों किसानों ने दहाड़ किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। महापंचायत में गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याएं सुनी गईं। इस कार्यक्रम में शुगर मिल के आधुनिकीकरण पर चर्चा की गई। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस शुगर मिल को आधुनिकीकरण करने का निर्णय लिया है। इसका किसान स्वागत करते हैं।

विज्ञापन


किसान मजदूर कर्ज मुक्ति यात्रा को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि अब तक तीन दर्जन से अधिक गांवों में किसानों की महापंचायत आयोजित की जा चुकी है। किसानों ने किसान मजदूर कर्ज मुक्त यात्रा का समर्थन किया। इस दौरान किसानों ने प्रदेशाध्यक्ष रतनमान को किसान सम्मान पटका भेंटकर सम्मानित किया। रतनमान ने कहा कि जब तक किसान और मजदूर कर्ज मुक्त नहीं हो जाते, तब तक किसानों और मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा। इस पंचायत की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला संरक्षक मेहताव कादियान ने की। इस महापंचायत में बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों का शोषण जारी है।
विज्ञापन


उन्हें पर्याप्त समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। कीटनाशकों के नाम पर किसानों को जहर परोसा जा रहा है, जिससे फसल जहरीली हो रही है। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह शाहपुर, जिला अध्यक्ष बाबू राम बड़थल, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, उत्तरी हरियाणा प्रभारी बलवान सिंह बदरान, निसिंग खंड प्रधान यशपाल राणा, इंद्री खंड प्रधान सतीश कलसोरा, किसान नेता नेकी राम गढ़ी बीरवल, प्रचार मंत्री सुरेश कांबोज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जमीन की उर्वरक क्षमता कम हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर सब्सिडी किसानों को मिलना चाहिए। किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उद्योगों को रियायती दरों पर बिजली दी जाती है। उन्हें कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती है। किसानों को फ्री बिजली मिलनी चाहिए। वहीं पर खाद और कीटनाश्क पदार्थ रियायती दरों पर मिलनी चाहिए। इस अवसर पर किसानों ने कर्ज मुक्त पदयात्रा भी निकाली। इस अवसर पर काला मंडीगढ़ी, इस्सार, सदरपुर, राजकुमार लालुपुरा, नरेंद्र कुमार, मेहमदपुर, अशोक राणा मुगल माजरा, महक सिंह, दिलावरा, राजपाल, रमेश मंगलौरा, इनाम खान, यशपाल मगलौरा, नरेश खट्टर, बलविंदर सिंह ब्याना, जागीर सिंर चोरपुरा, ईश्वर सिंह डवकोली, नरेश कुमार साम्भी, कमलजीतरायपुर जाटान, राजेश कुमार, नबीपुर, कुलभूषण भरतपुर, राजू यादव करनाल, रिंकू, चिढ़ाव, कर्ण कुमार कालिया रावर, श्याम सिंह चौहान, मोती राम, दलविंदर, राजेंद्र घरौडा, जोगेंद्र दलियान पुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


शुगर मिल का नवीनीकरण किसानों की जीत
भारतीय किसान यूनियन की शुगर मिल में हुई पंचायत में प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि प्रदेश में शुगर मिलो का जो नवीनीकरण हो रहा है। वह वास्तविकता न किसानों की जीत है। किसान जब मिल की आधुनिकीकरण के लिए आंदोलन कर रहे थे। उस समय भाजपा नेता कहां थे। किसानों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने निवास पर बुलाकर किसानों को करनाल के शुगर मिल का नवीनीकरण करवाने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री अपने आश्वासन पर खरे उतरे। उन्होंने बताया कि शुगर मिल के चीफ केमिस्ट से उनकी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि अभी कुछ औपचारिकताएं बाकि है। उसके बाद अत्याधुनिक शुगर मिल का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान लंबे अरसे से संघर्ष कर रहे थे। यह जीत किसानों की है न कि भाजपा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed