फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Success comes only through hard work and continuous practice.

Karnal News: कठिन परिश्रम व लगातार अभ्यास से ही सफलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Success comes only through hard work and continuous practice.
इंद्री। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंगलवार को रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने शिरकत करके विद्यार्थियों को स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही अपनी रुचि व योग्यता के अनुरूप व्यवसाय का चुनाव करना चाहिए। वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है, जिसमें सही कॅरिअर का चुनाव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आज के दौर में स्कूल शिक्षा के बाद बच्चों के सामने अपना कॅरिअर चुनने की बड़ी समस्या होती है। बच्चों के मन में संशय रहता है कि उनके लिए कौन-सा कार्य बेहतर रहेगा। इसलिए स्कूल स्तर से ही बाजार की मांग के अनुरूप व्यवसाय चुनने चाहिए। इस अवसर पर प्रिंसिपल वंदना चावला, सहायक रोजगार कार्यालय के कर्मचारी जोगिन्द्र और अभिलाष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed