{"_id":"694468a55e2cb9356d0b9262","slug":"subsidy-will-be-given-on-first-come-first-serve-basis-karnal-news-c-18-knl1018-804346-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सब्सिडी
Fri, 19 Dec 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
करनाल। पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी पर सोलर रूफटॉप सिस्टम उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र सरकार की सब्सिडी के अतिरिक्त प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि वहीं ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक हैं, वह इसका लाभ उठा सकते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की वार्षिक अधिकतम 2400 यूनिट तक की ही खपत होनी चाहिए। योजना के तहत पहले दो किलोवाट तक 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से 60 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी। अगले एक किलोवाट यानी की 2 से 3 किलोवाट तक ‘रूफ टॉप सिस्टम’ लगवाने पर 18 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इस तरह से अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। उत्तम सिंह ने बताया कि यह केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा समाज के गरीब वर्ग की ऊर्जा संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा सके। संवाद
विज्ञापन