{"_id":"66971f65a01881e115011c5b","slug":"sub-inspector-injured-in-accident-dies-karnal-news-c-18-knl1008-431908-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: हादसे में घायल उप निरीक्षक ने तोड़ा दम, सीआईए टू में तैनात थे गांव कौल निवासी सुबे सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: हादसे में घायल उप निरीक्षक ने तोड़ा दम, सीआईए टू में तैनात थे गांव कौल निवासी सुबे सिंह
Wed, 17 Jul 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:03 AM IST
सार
गांव कौल निवासी सुबे सिंह सीआईए टू में तैनात थे। ड्यूटी से घर आते समय कार पलट गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल में सड़क हादसे में घायल सीआईए टू में तैनात उप निरीक्षक सूबे सिंह ने चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार गांव कौल निवासी एसआई सुबे सिंह करनाल सीआईए टू में तैनात थे। वह रविवार रात को नाकाबंदी की ड्यूटी कर सोमवार सुबह करीब चार बजे कार में घर लौट रहे थे। तभी सीता माई के समीप सामने से बेसहारा पशु आने के कारण उनकी कार पलट गई।
आस पास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और करनाल के अस्पताल लेकर आए। जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिनके शव का पोस्टमार्टम करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में कराया गया।
एसआई सुबे सिंह के दो बच्चे हैं। एक लड़का कनाडा में है। दूसरे ने एग्रीकल्चर में पीएचडी की है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
निगदू थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि लावारिश पशु के आने से एसआई की कार पलट गई थी। उनके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।