फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sub depot of Asandh bus stand started, 25 buses will run on 26 routes

Karnal News: असंध बस स्टैंड का सब डिपो हुआ शुरू, 25 बसें 26 मार्गों पर चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sub depot of Asandh bus stand started, 25 buses will run on 26 routes
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

असंध/करनाल। वर्षों इंतजार के बाद असंध खंड में बस स्टैंड का सब डिपो शुरू हो गया है। अब असंध से सीधे दिल्ली, अमृतसर, यमुनानगर, हरिद्वार, शामली, गोहाना समेत लोकल मार्गों की सेवा सीधे मिलेगी।
यहां पर 25 बस अलॉट की गई हैं। ये बसें 26 मार्गाें पर चलेंगी। इससे खंड के अंतर्गत आने वाले करीब 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को फायदा होगा। सोमवार को असंध विधायक योगेंद्र राणा ने हरियाणा रोडवेज के असंध बस स्टैंड का विधिवत रूप से संचालन आरंभ किया। उन्होंने असंध से करनाल और जींद के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक का असंध उपकेंद्र बस स्टैंड परिसर में पहुंचने पर रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप सिंह एवं अन्य रोडवेज अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने वहां उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि असंध उपकेंद्र बस स्टैंड का विधिवत रूप से संचालन होने से असंध की अन्य जगहों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी जो यहां के क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत लाभदायक है। अब असंध से अन्य जगह जाने के लिए बस सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उपकेंद्र असंध में इस समय 25 बस अलॉट की गई हैं जो प्रतिदिन 26 मार्गों पर संचालन करेगी। इनमें असंध से दिल्ली, अमृतसर, यमुनानगर, हरिद्वार, शामली, गोहाना एवं असंध उपमंडल के लोकल मार्गों पर बेहतर सेवा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आमजन की मांग और आवश्यकता के अनुसार बस सेवाओं को बढ़ाया भी जाएगा ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विधायक ने हरियाणा रोडवेज के करनाल महाप्रबंधक को कहा कि सावन माह में भक्तों की विशेष आस्था को देखते हुए असंध से हरिद्वार बस सेवा आरंभ की जाए। जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार जा सकें। विधायक ने कहा कि असंध की जनता उनका परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed