फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Study skills are the key to success: Dr. crest

अध्ययन कौशल सफलता की कुंजी है : डाॅ. शिखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Study skills are the key to success: Dr. crest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात सेवा केंद्र में कला और संस्कृति विंग की ओर से वैश्विक संस्कृति प्रेम शांति सद्भावना प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सलाहकार डाॅ. शिखा त्यागी ने कहा कि अध्ययन कौशल छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं जो सफलता की कुंजी है। यह कौशल उन्हें संगठित तरीके से पढ़ाई करने में मददगार है।

बेहतर समय प्रबंधन से छात्र अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में संतुलन बना सकते हैं। नोट्स बनाने की कला किसी भी जानकारी को लंबे समय तक याद रखने में सहायक होती है। परीक्षा की तैयारी में सही रणनीति अपनाने से तनाव कम होता है। अनुसंधान और स्रोतों का सही उपयोग ज्ञानवर्धन करता है।
विज्ञापन

अध्ययन के दौरान ध्यान केंद्रित रखने से सीखने की क्षमता बढ़ती है। समूह में पढ़ाई से विचारों का आदान-प्रदान होता है। नियमित पुनरावृत्ति से विषयों की गहन समझ विकसित होती है। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी ने कहा कि अगर अभिभावक अपने बच्चों से कुछ आदतें छुड़वाना चाहते हैं तो पहले ध्यान देकर उन्हें स्वयं ऐसी आदतों को छोड़ना होगा। इस मौके रितेश विज, नेहा अरोड़ा, रेणू छोकर, सुनीता जगिया, विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed