फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will visit historical places of Panchmarhi

Karnal News: पंचमढ़ी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Students will visit historical places of Panchmarhi
करनाल। प्रदेश के पीएम श्री राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी अब मध्य प्रदेश में पंचमढ़ी की वादियों और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा। कुल चार चरणों में प्रदेश के 235 स्कूलों के कुल 1094 विद्यार्थी भ्रमण पर जाएंगे।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को पहला दल पहुंच चुका है, जोकि 30 अक्तूबर तक विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेगा। कुल नौ दिवसीय भ्रमण के दौरान विद्यार्थी 10 से ज्यादा ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी पीएमश्री स्कूलों से प्रत्येक से 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कक्षा नौवीं से 12वीं के तक के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल मुखिया इस भ्रमण में भेजेंगे। ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यार्थियों के आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा के एपीसी डॉ. सचिन ने बताया कि करनाल इस भ्रमण का प्रदेश में नोडल जिला है। विद्यार्थियों को रेल द्वारा मध्य प्रदेश भेजा जाएगा। इसकी व्यवस्था सरकार की ओर से की जा चुकी है। भ्रमण पर करीब 69.07 लाख रुपये खर्च होंगे। सरकार की ओर से हर साल इस तरह के भ्रमण का आयोजन किया जाता है। ताकि विद्यार्थी प्रकृति को नजदीक से देख सकें और होने वाली प्राकृतिक घटनाओं का अवलोकन भी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थलों का करेंगे भ्रमण
पंचमढ़ी में भ्रमण के दौरान विद्यार्थी बी फॉल झरना, धूपगढ़, रीछगढ़, चोटा गढ़ का शिवमंदिर, बड़ा महादेव, गुप्त महादेव, जटा शंकर, बाइसन लॉज संग्रहालय और पांडव गुफा का भ्रमण करेंगे। अपने नौ दिनों के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश के स्काउट्स एंड गाइड के एडवेंचर केंद्र में ठहराया जाएगा। जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था सरकार करेगी।

---------------
इन चार चरणों में जाएंगे विद्यार्थी
- पहला चरण : 23 से 30 अक्तूबर
- दूसरा चरण : 04 से 11 नवंबर

- तीसरा चरण : 17 से 24 नवंबर

- चौथा चरण : 27 नवंबर से 03 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed