फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will sit on the hot seat in the science quiz competition

Karnal News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हॉट सीट पर बैठेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Students will sit on the hot seat in the science quiz competition
- जिला, जोनल और राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं, गलत उत्तर देने पर होगी निगेटिव मार्किंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा स्टेट काउंसिल फाॅर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलाजी संस्था की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी इसमें जिला, जोनल व राज्य स्तर पर विद्यार्थी हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देंगे। सवालों के सही जवाब देने के लिए भी विद्यार्थियों को 20 से 60 सेकेंड तक का समय दिया जाएगा। सही उत्तर देने पर अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा जाएगा। पहले भाग में दिल्ली स्थित सीबीएसई एवं दूसरे भाग में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मान्यता स्कूलों में जिला स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीबीएसई एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। जोनल एवं राज्य स्तर पर अव्वल टीम को इनाम दिया जाएगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजन का तय समय पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं व 12वीं कक्षा तक के वह विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, जो विज्ञान विषय में रुचि रखते हो। भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान व गणित विषय पढ़ने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं इस प्रतियोगिता में जिला विज्ञान विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


चार चरणों में होगी प्रतियोगिता
पहले प्रश्नोत्तरी राउंड में टॉप आठ विद्यार्थियों से भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान व गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएगे। सही जवाब देने पर प्रति सवाल के हिसाब से चार अंक मिलेंगे। जिसके लिए 30 सेकेंड का समय रहेगा। दूसरे गतिविधि राउंड में विद्यार्थियों को विज्ञान विषय से संबंधित एक्टिविटी पर सवाल पूछे जाएंगे, हर सवाल का जवाब देने पर विद्यार्थी को चार अंक मिलेंगे। हर सवाल के लिए 30 सेकेंड का समय रहेगा। तीसरे विजुअल राउंड में विद्यार्थी को विज्ञान विषय से संबंधित कोई भी विजुअल, फिल्म या चित्र दिखाकर प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 20 सेकेंड का समय रहेगा। वही अंतिम रैपिड फायर इस राउंड में विद्यार्थी से एक मिनट के अंदर ज्यादा से ज्यादा सवालों के सही जवाब देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल स्तर पर चार चरणों में बांटे गए हैं जिले
- अंबाला जोन : पहले चरण में अंबाला जोन में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व कैथल के बच्चे शामिल रहेंगे।
- हिसार जोन : दूसरे चरण में हिसार जोन में जींद, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के छात्र प्रतिभाग करेंगे।
- रोहतक : तीसरे चरण में रोहतक जोन में करनाल, पानीपत, सोनीपत रोहतक व झज्जर जिला के विद्यार्थी भाग लेंगे।
- गुरुग्राम : चौथे चरण में गुरुग्राम जोन में फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिला के छात्र शामिल रहेंगे।


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक स्कूल से एक टीम बनाई जाएगी। जिले स्तर पर आठ टॉप टीम बनाई जाएगी, यहीं टीम आगे चलकर जोनल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला स्तर पर अव्वल रहने वाली टीम को इनाम नहीं दिया जाएगा। जोनल स्तर पर प्रथम टीम को 20 हजार, द्वितीय टीम को 15 हजार व तृतीय टीम को 12 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 60 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के लिए बहुत जल्द हरियाणा स्टेट काउंसिल फार साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलाॅजी संस्था की ओर से शेड्यूल जारी किया जाएगा।
- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed