{"_id":"66f358be7a32ffe7840e0d45","slug":"students-will-get-rs-4-per-km-transport-allowance-as-per-karnal-news-c-18-knl1008-483207-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विद्यार्थियों को मिलेगा चार रुपये प्रति किमी. के हिसाब से परिवहन भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विद्यार्थियों को मिलेगा चार रुपये प्रति किमी. के हिसाब से परिवहन भत्ता
विज्ञापन
करनाल। बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब परिवहन सुविधा के साथ शिक्षा विभाग की ओर से परिवहन भत्ता भी दिया जाएगा। ताकि केंद्र पर आने वाला प्रत्येक विद्यार्थी लाभान्वित हो और उसे परिवहन सुविधा का लाभ मिल सके। केंद्र के विद्यार्थियों को चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से यह भत्ता दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने करनाल जिले के लिए करीब 12 लाख रुपये की राशि जारी की है।
खास बात यह है कि यह राशि उन्हें मिलेगी, जिन्हें अभी निशुल्क बस सुविधा नहीं मिल रही है। या बस सुविधा मिली है, इसके बाद भी उनके घर की दूरी ज्यादा है और उन्हें किसी अन्य साधन से घर पहुंचना या केंद्र पर आना पड़ता है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए विभाग की ओर से सितंबर 2023 से अगस्त 2024 तक का बजट जारी किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह राशि वर्ष 2023-25 के विद्यार्थियों को दी जाएगी। यानी जो विद्यार्थी वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, उन्हें यह राशि जारी की जाएगी, वे पिछले एक साल में अलग-अलग साधनों से केंद्र तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विदित हो कि इसी शिक्षा सत्र से विभाग ने निशुल्क परिवहन सुविधा देनी शुरू की थी। इसके तहत बुनियाद केंद्रों पर आने वाले विद्यार्थियों के रोडवेज बसों के निशुल्क पास बनाए गए। अब पूर्व में जो विद्यार्थी परिवहन पर खर्च करके केंद्र पहुंचते थे, उन्हें राशि मिलने से काफी राहत होगी।
सीधे बैंक खाते में मिलेगी राशि
अधिकारियों ने बताया कि बुनियाद केंद्रों पर पढ़ रहे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग परिवहन भत्ता देगा। यह भत्ता पिछले कुछ माह का अटका हुआ था। अब विभाग ने जिले के लिए 12 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह विद्यार्थियों के सीधे बैंक खाते में डाला जाएगा। जिले में पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। जहां पर पढ़ने के लिए आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से परिवहन भत्ता दिया जाएगा। अब इन विद्यार्थियों को यह भत्ता सीधे मिलेगा।
विद्यार्थी आईटी व नीट प्रतियोगी परीक्षा की करते हैं कोचिंग
बुनियाद योजना के तहत परीक्षा के माध्यम से नौवीं कक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन विद्यार्थियों को सेंटर में दो वर्ष के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है। ये विद्यार्थी नियमित पढ़ाई भी कर सकते हैं और दो वर्ष की ऑनलाइन कोचिंग लेने के बाद सुपर-100 के अंतर्गत आईटी व नीट की प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए परीक्षा दे सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्ष यानी 11वीं व 12वीं में आईटी व नीट प्रतियोगी परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
वर्जन
वर्ष 2023-25 बैच के विद्यार्थियों के लिए परिवहन भत्ते की राशि जारी हुई है। केंद्रों से विद्यार्थियों का विवरण मांगा गया है। इन्हें चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से राशि आवंटित की जाएगी। इस माह के अंत तक सभी विद्यार्थियों की राशि उनके बैंक खाते में डलवा देंगे। - दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी।
बॉक्स
जिले में इन पांच स्कूलों में चल रहे केंद्र
- करनाल शहर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
- असंध में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
- नीलोखेड़ी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
- इंद्री में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
- घरौंडा में राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय।