{"_id":"64a4835f30d8c9511e0f4784","slug":"students-will-do-plantation-in-this-monsoon-karnal-news-c-18-knl1031-164954-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इस मानसून में विद्यार्थी करेंगे पौधगीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इस मानसून में विद्यार्थी करेंगे पौधगीरी
विज्ञापन
- वन और शिक्षा विभाग मिलकर विद्यार्थियों से लगवाएंगे 45 हजार पौधे
- 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
- 11.5 लाख पौध तैयार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इस मानसून में विद्यार्थी पौधगीरी करेंगे। पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से योजना तैयार की गई है। वन विभाग और शिक्षा विभाग मिलकर स्कूलों में विद्यार्थियों के जरिए 45 हजार पौधे लगवाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को जिला सचिवालय में पौधरोपण की योजना को लेकर उपायुक्त ने विभागों के साथ बैठक की, जिसमें यह निर्देश दिया गया है।
स्कूल व कॉलेजों में जहां-जहां पौधरोपण की जगह उपलब्ध होगी, वहां खूबसूरत दिखाई देने वाले पौधे लगाए जाएंगे। जिले के विभिन्न स्कूलों के 176 इको क्लब के जरिए पौधे लगाए जाएंगे। करनाल को हरा-भरा बनाने के लिए इस वर्ष 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग की 11 नर्सरियों में अलग-अलग प्रजाति के 11.5 लाख पौधे तैयार हैं। स्कूल एवं कॉलेजों के परिसर, सड़कों के किनारे, नेशनल हाईवे के दोनों ओर फ्लाईओवर के साथ लगती जगहों, पंचायती भूमि, तालाबों के किनारे, श्मशान घाटों, शहर की मुख्य सड़कों, औद्योगिक परिसर, सरकारी कार्यालय परिसरों और ऑक्सी-वन में पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही जल शक्ति अभियान के तहत पंचायतें 2.10 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें ज्यादातर फलदार पौधे होंगे। इसके अलावा वन विभाग 1.50 लाख पौधे बांटेगा। कोई भी नागरिक वन विभाग की नर्सरी से पौधे ले सकता है। वन विभाग छह लाख पौधे अपने स्तर पर लगाएगा। नगर निगम पार्कों और सड़कों के डिवाइडरों पर पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से 10 हजार पौधे लगाएगा।
हाईवे किनारे लगाए जाएंगे गुलमोहर के पौधे
नेशनल हाईवे फ्लाईओवर के साथ लगती जगह और मुख्य सड़कों, सेंट्रल वर्ज पर गुलमोहर के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही शहर और इसके आसपास की सड़कों पर भी फोकस रहेगा। इनमें बलड़ी बाईपास, सेक्टर-12 रोड, महाराजा अग्रसेन चौक से श्रीमद्भगवद् गीता द्वार चौक, आईटीआई चौक से बलड़ी बाईपास, नमस्ते चौक से मीरा घाटी, नमस्ते चौक से घोघड़ीपुर पुल चौक, मेरठ रोड स्थित एचएसवीपी की जगह, सीएसएसआरआई, एचएसआईआईडीसी-सेक्टर-3, शुगरमिल परिसर, शनि मंदिर, सेक्टर 32-33 ग्रीन बेल्ट और सेक्टर-4 ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑक्सी-वन को दिया जाएगा विस्तार
शहर की पुरानी बादशाही नहर क्षेत्र में ऑक्सी-वन विकसित किया गया है, जिसमें अलग-अलग प्रजाति के पौधे बढ़ रहे हैं। ऑक्सी-वन की 80 एकड़ में से फिलहाल 40 एकड़ का पौधरोपण पूरा किया जाएगा। यहां 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें बड़े पौधे होंगे। झिवरेहड़ी और घोघड़ीपुर पंचायतों के प्रस्ताव लेकर 5-5 एकड़ जगहों पर वन विकसित किया जाएगा। गांव सांभली, सग्गा और बालपबाना में पंचायत की 109 एकड़ जगह पौधरोपण किया जाएगा।
इस मानसून में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग के साथ ही अन्य विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करने का भी निर्देश दिया गया है।
- अनीश यादव, उपायुक्त