फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will become part of the mass movement by taking a pledge against drugs

नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा लेकर विद्यार्थी बनेंगे जन आंदोलन का हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Students will become part of the mass movement by taking a pledge against drugs
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नशे के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ अब विद्यार्थी नशा न करने की प्रतिज्ञा भी लेंगे। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्कूल बंद हैं, ऐसे में विद्यार्थी घर बैठे भी डिजिटल माध्यम पर शपथ लेंगे। ई-प्रतिज्ञा लेने के साथ ही विद्यार्थी इस देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। सीबीएसई की ओर से जारी पत्र के अनुसार 15 जनवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा। यानी दो दिन में सभी विद्यार्थी नशे के खिलाफ शपथ लेंगे।
जीवन को हां कहें, नशीले पदार्थों को ना.. शीर्षक से ई-प्रतिज्ञा कार्यक्रम का लिंक बोर्ड ने वेबसाइट पर भी जारी किया है। सभी छात्रों के अलावा शिक्षकों और अन्य स्टाफ भी इस अभियान में हिस्सा लेगा। जारी पत्र के अनुसार, इससे न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलेगी बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को नशे के चंगुल से बचाने में मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विभाग देश की प्रमुख दवा कानून प्रवर्तन एजेंसी देश को नशीली दवाओं के खतरे से मुक्त करने के लिए प्रयास कर रही है। इसे दवाओं के दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह महसूस किया जाता है कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी। जब इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के खिलाफ ऐसे लें ई-प्रतिज्ञा
- माईजीओवी.इन वेबसाइट पर जाएं। यहां शपथ लेने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- वेबसाइट खुलने के बाद टेक प्लेज लिंक पर क्लिक करें।
- अपना मूल विवरण दर्ज करें। जैसे नाम, लिंग, जन्मतिथि, पिन कोड, राज्य, जिला, ई-मेल और मोबाइल नंबर आदि।
- विवरण भरने के बाद भाषा का चयन करें।
- दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- ओटीपी डालने के बाद प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा सकता है।
सीबीएसई की ओर से नशीली दवाओं के खिलाफ ई-प्रतिज्ञा के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया है। इसे लेकर बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम का प्रसार करें। 15 जनवरी तक अभियान चलेगा। इसके लिए दो दिन ही शेष हैं। - डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed