{"_id":"647a64db080e268d770d29a4","slug":"students-will-be-friends-with-science-equations-will-be-solved-in-games-karnal-news-c-18-1-knl1014-139515-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विद्यार्थियों की विज्ञान से होगी दोस्ती, खेल-खेल में होंगे समीकरण हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विद्यार्थियों की विज्ञान से होगी दोस्ती, खेल-खेल में होंगे समीकरण हल
विज्ञापन
करनाल। शिक्षा निदेशालय विद्यार्थियों की विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए एक नया प्रयोग करने जा रहा है। एसपीएसटीआई (सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी इन इंडिया) के सहयोग से कर्ण नगरी में पहली बार समर स्कूल का आयोजन किया जाएगा। 21 दिन के इस शिविर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी विज्ञान से दोस्ती कर विभिन्न गतिविधियों के तहत विज्ञान के समीकरणों को खेल-खेल में हल करेंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से पांच जून से करनाल के राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समर स्कूल का आयोजन किया जाएगा। इस खास शिविर के लिए विभिन्न सरकारी स्कूलों के 200 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इस समर स्कूल में कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के ऐसे विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनके वार्षिक परीक्षा परिणाम में 65 प्रतिशत से अधिक अंक रहे। इसके अलावा इस समर स्कूल में आईआईटी के मेधावी विद्यार्थी बच्चों को पढ़ाने और विभिन्न गतिविधियों के तहत प्रयोग कराने के लिए पहुंचेंगे। ताकि सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी 12वीं कक्षा तक विज्ञान की पढ़ाई करते इसमें अपना भविष्य बनाएं। ब्यूरो
लैब के रूप में तैयार विशेष बस में होंगे मॉडल
समर स्कूल के आईआईटी व एसपीएसटीआई की ओर से विशेष रूप से लैब के रूप में एक बस भी तैयार की गई है। जिसमें कई तरह के मॉडल भी हैं। यह विशेष बस भी करनाल पहुंचेगी। 5 से 26 जून तक यह बस करनाल में ही रहेगी। जिसमें सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग तरह के प्रयोग करने का अवसर भी मिलेगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा के अनुसार, इसका लाभ यह होगा कि आईआईटी के विद्यार्थी जो प्रयोग करते हैं, उसका अनुभव सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को 12वीं की पढ़ाई करने से पहले ही मिल जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व आईएएस अधिकारियों का भी मिलेगा मार्गदर्शन
समर स्कूल के लिए बनाई गई रूपरेखा के अनुसार, रोजाना विभिन्न विश्वविद्यालयों से विज्ञान के प्राध्यापक, शोधकर्ता और पूर्व आईएएस अधिकारी भी समर स्कूल में पहुंचेंगे। जोकि अपने अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करेंगे। 26 जून तक चलने वाले इस विशेष स्कूल का पांच जून को उपायुक्त अनीश यादव उद्घाटन करेंगे। पहले दिन के रोल मॉडल के रूप में वे विद्यार्थियों को भविष्य संबंधित मार्गदर्शन भी करेंगे। इसके अलावा रोजाना करियर काउंसिलिंग को लेकर भी सत्र लगेगा।
वर्जन
नौवीं से बारहवीं तक प्रत्येक कक्षा के 50-50 विद्यार्थियों के बैच बनाए गए हैं। समर स्कूल रोजाना सुबह 8.30 से 1.30 बजे तक चलेगा। विज्ञान के शिक्षकों का भी पढ़ाने का तरीका समय के साथ बदले, इसके लिए शिविर में स्कूल के 25 शिक्षक भी पहुंचेंगे। विद्यार्थियों के भविष्य के लिए विभाग का यह अच्छा प्रयास है। - दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ