{"_id":"67e46fca5826c302960d5a49","slug":"students-were-awarded-for-their-annual-activities-karnal-news-c-246-1-sknl1020-135136-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वार्षिक गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वार्षिक गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में रेड रिबन क्लब के अंतर्गत वर्षभर करवाई गतिविधियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्लब प्रभारी ऋतु दुआ ने क्लब की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने पूरे वर्ष एचआईवी/एड्स, स्वस्थ आहार, स्वास्थ्य विषयों, टीबी, कैंसर इत्यादि पर जागरूकता कार्यक्रम करवाए गए। प्रभारी डॉ. सोनिया शर्मा ने बताया कि वर्षभर विद्यार्थियों ने स्वस्थ आहार कुकिंग प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर, नारा लेखन, रील बनाओ, कहानी सुनाना, एचआईवी व एड्स पर रैली, विशेषज्ञ वार्ता इत्यादि गतिविधियों में भाग लिया।
इस दौरान कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में बीएचएसी तृतीय की कृति प्रथम, बीएचएसी तृतीय की ट्विंक्ल द्वितीय और बीएचएसी तृतीय की ईशा व मानसी ने तृतीय स्थान पाया। रील बनाओ में कृति और ध्रुवी ने पहला, मेहक व रीमा ने दूसरा और ट्विंकल व ईशा ने तीसरा स्थान पाया। सलाद रेसिपी व कुकिंग प्रतियोगिता में रिंकी और मेहक प्रथम, मुस्कान द्वितीय और मेनका तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मोनिका खुराना ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम तनु उप्पल, काजल, रंजू की देखरेख में हुआ। प्राचार्या ने बताया कि इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने एचआईवी/एड्स और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास करवाते हैं।