{"_id":"6742808109b936b5d106c10b","slug":"students-should-increase-interest-in-sports-along-with-studies-vice-chancellor-karnal-news-c-18-knl1008-525295-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ खेलों में रुचि बढ़ाएं छात्र : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ खेलों में रुचि बढ़ाएं छात्र : कुलपति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल का स्थापना दिवस सप्ताह शुरू हो गया है। शुभारंभ उद्यान महाविद्यालय अंजनथली में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ खेलों को अपने जीवन में उतारकर अपना जीवन संवार सकते हैं। खेलों से जीवन में नियमितता आती है व दायित्वों को निर्वहन करने का दृष्टिकोण मजबूत होता है।
विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके साथ ही 25 नवंबर को स्थापना दिवस संबोधन होगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय उर्वरक विकास केंद्र के चेयरमैन हैंक संबोधित करेंगे। अंजनथली से स्थापना दिवस सप्ताह की गतिविधियों की शुरुआत की गई। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की।
कुलपति डॉ. मल्होत्रा ने विकसित भारत 2047 के लिए कृतसंकल्पता के साथ विश्वविद्यालय में कार्यों में तेजी की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में छात्रों व युवाओं का विशेष योगदान होता है, साथ ही उन्होंने आज के छात्रों के प्रयास की सराहना कर उनकी हौसला आफजाई की।
विज्ञापन
किसानों को बागवानी, सब्जी फसलों की दी जानकारी
पधाना और अंजनथली गांव में शनिवार किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ रमेश गोयल ने किसानों से बागवानी फसलों को अपनाने की सलाह दी। बागवानी एवं सब्जी फसलों की खेती के विभिन्न विषयों पर विभिन्न व्याख्यान दिए गए। डॉ. एसके अरोड़ा ने सब्जियों की उन्नत खेती, डॉ. विजय अरोड़ा ने बागवानी फसलों में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, डॉ. सुरेंद्र सिंह व डॉ. बिजेंद्र सिंह ने फलों की खेती की विभिन्न तकनीकों एवं जीवन में फलों के सेवन के महत्व के बारे में बताया। संचालन डॉ. सुरेंद्र सिंह ने किया।