{"_id":"618d87d6602cf1301f383c02","slug":"students-should-apply-till-24-to-make-future-with-buniyaad-karnal-news-knl892946138","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बुनियाद’ से भविष्य बनाने के लिए विद्यार्थी करें 24 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बुनियाद’ से भविष्य बनाने के लिए विद्यार्थी करें 24 तक आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ‘बुनियाद’ कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक भेज दिया गया है। जिस पर विद्यार्थी 24 नवंबर देर रात तक पंजीकरण करा सकते हैं।
बुनियाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त आईआईटी, मेडिकल, एनटीएसई और कई तरह की छात्रवृत्ति के लिए होने वाली परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। कार्यक्रम फिलहाल 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया जा रहा है ताकि दो साल की कोचिंग के बाद वे 11वीं में विज्ञान संकाय में दाखिला ले सकें और प्रवेश परीक्षाएं पास कर भविष्य बना सकें।
इस कार्यक्रम के तहत करनाल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। जहां विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी के प्रशिक्षकों की ओर से कोचिंग दी जाएगी। पढ़ाई के साथ शिक्षा विभाग द्वारा केंद्र में आने वाले विद्यार्थियों को यातायात की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.बीयूएनआईवाईएएडीएचआरवाई.कॉम/ लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन संबंधित जानकारी व दिक्कत आने पर शिक्षा विभाग के मोबाइल नंबर 8168940326 पर संपर्क भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्क्रीनिंग टेस्ट से होगा विद्यार्थियों का चयन
इस वर्ष कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का चयन दो स्तरीय (खंड और जिला) स्क्रीनिंग टेस्ट द्वारा किया जाएगा। स्तर-1 (खंड) और स्तर-2 (जिला) पर अलग अलग परीक्षा आयोजित की जाएंगी। जिले के 778 राजकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं में 20 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जिनके पास केंद्र में दाखिला लेकर परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए अच्छा अवसर है।
125 विद्यार्थियों का बनेगा बैच, अभी परीक्षा की तिथि तय नहीं
पहले स्तर के खंड स्तरीय परीक्षा से कुल 400 विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे। इसके बाद ये विद्यार्थी दूसरे स्तर यानी जिला स्तरीय परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा में 100 से 125 विद्यार्थियों के बैच का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ मोहन लाल मुंजाल ने बताया कि अभी परीक्षा के लिए तिथि तय नहीं हुई है।
दो दिन ऑफलाइन और चार दिन ऑनलाइन होगी क्लास
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सभी विद्यार्थी 24 नवंबर से पहले आवेदन जरूर करें। जिला स्तर के केंद्र में विद्यार्थियों को सप्ताह में दो दिन ऑफलाइन और चार दिन विद्यालय समय के बाद ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। दो स्तरीय परीक्षा में विद्यार्थियों के चयन के बाद एक दिसंबर से केंद्र में कक्षाएं शुरू करने की योजना है।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल