फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students performed the song of King Nala-Damayanti

Karnal News: विद्यार्थियों ने दिखाया राजा नल-दमयंती का सांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Students performed the song of King Nala-Damayanti
युवा सांग महोत्सव के दौरान कार्यक्रम की प्रस्तुति देती एसडी कॉलेज की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। डीएवी कॉलेज की ओर से अजीजपुर कलां गांव में जारी रत्नावली युवा सांग महोत्सव के दूसरे दिन पानीपत के एसडी कॉलेज की टीम ने राजा नल-दमयंती की कथा पर आधारित सांग प्रस्तुत किया। यह सांग महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं संस्कृति विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। एसडी कॉलेज की टीम में उस्मान, सरजू, साबित, सैम, साहिल, रोनित, प्रदीप, रोहित व अनुजा शामिल रहीं।

इसमें बताया गया कि दमयंती ने अपने स्वयंवर में देवताओं को हराकर राजा नल से विवाह रचाया था। इससे नाराज होकर कलयुग ने राजा नल व दमयंती से देवताओं की हार का बदला लिया। कलयुग ने राजा को कंगाल कर दिया और रानी दमयंती को उसके दोनों बच्चों से भी अलग कर दिया। दूसरे दिन के सांग महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक बलवंत सिंह व किसान प्रकोष्ठ के जिला सचिव दिनेश शर्मा ने किया। बलवंत सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयास की सरहाना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थी अपनी संस्कृति व इतिहास से परिचित होते हैं। प्राचार्य डॉ. तेजवीर सिंह ने हरियाणवी संस्कृति में सांग के महत्व के बारे में बताया। महोत्सव में अजीजपुर सरपंच विशाल व पेंसल सरपंच नवीन कमल संधू का योगदान रहा। अजीजपुर कलां समेत आसपास के क्षेत्र से आए सैकड़ों दर्शकों ने रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान दीपक, संजीव शास्त्री, सुखबीर सिंह, लाभ सिंह, पृथ्वी सिंह, रामचंद्र शास्त्री, कर्नल पाल, अनिल, बंसी लाल, रजनीश व संजू प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed