फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students of government schools will be able to become officers in the army

सेना में अफसर बन सकेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students of government schools will be able to become officers in the army
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब सेना में अफसर भी बन सकते हैं। शिक्षा विभाग उन्हें यह मौका देगा। सरकारी स्कूलों के 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एनडीए की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एनडीए की परीक्षा देने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शिक्षा निदेशालय ने एनडीए सुपर-100 कार्यक्रम शुरू किया है। शैक्षणिक सत्र 2022-24 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन के लिए विद्यार्थी की उम्र साढ़े 16 वर्ष से साढ़े 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एनडीए सुपर-100 कार्यक्रम में आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

एनडीए सुपर-100 कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क परीक्षा की तैयारी करने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक वर्ष 2022-24 के लिए दोबारा बैच शुरू किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। कई बार आर्थिक तंगी के चलते अभिभावक अपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी नहीं करवा पाते। ऐसे में शिक्षा विभाग ने यह योजना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लड़कियां चुनी जाएंगी
इस बैच में 100 सीटें ही रहेंगी। इनमें 75 सीटें लड़कों व 25 सीटें लड़कियों के लिए रखी गई हैं। आवेदन करने वाला विद्यार्थी सरकारी स्कूल का विद्यार्थी होना अनिवार्य है। 10वीं व 11वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक होने भी जरूरी हैं।

एनडीए सुपर-100 के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 27 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। यह अच्छी योजना है। विभाग का प्रयास है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने लक्ष्य को पा सकें।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed