फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Student's murder case: Second accused surrenders

छात्र की हत्या प्रकरण : दूसरे आरोपी ने किया समर्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Student's murder case: Second accused surrenders
- आरोपी की जानकार लड़की से बात करने पर की थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। बीकॉम के छात्र रंजन का अपहरण कर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी सुजल वर्मा निवासी वार्ड-11 घरौंडा ने कोर्ट में समर्पण कर लिया। जहां से पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी घरौंडा सज्जन सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी सुजल वर्मा निवासी वार्ड 11 घरौंडा को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी सुजल वर्मा ने नौ मई को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में नौ मई को मुख्य आरोपी यक्षित निवासी गांव गगसीना को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी व हत्या करने में प्रयोग किए गए लाठी-डंडे आदि भी बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह है मामला



आरोपी यक्षित व सुजल वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजन को उसके घर के पास से बुलाकर कार में अपहरण करके ले गए थे। इस दौरान आरोपियों ने रंजन की हत्या कर दी और मलिकपुर रोड पर सड़क किनारे शव फेंक कर फरार हो गए। आरोपी यक्षित से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान जांच में खुलासा हुआ था कि रंजन फोन पर आरोपी यक्षित की जानकार लड़की से बात करता था। जिसका मुख्य आरोपी व अन्य को एतराज था। जिसके चलते मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजन का अपहरण कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed