फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students' grasp of the subject will be checked through periodic assessment.

Karnal News: आवधिक मूल्यांकन से जांचेंगे विद्यार्थियों की विषय पर पकड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Students' grasp of the subject will be checked through periodic assessment.
करनाल। राजकीय स्कूलों और बाल वाटिका में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की विषयों पर कितनी पकड़ बनी है, अब इसे लेकर आवधिक मूल्यांकन किया जाएगा। ताकि पता चले कि विद्यार्थी कहां कमजोर हैं और शिक्षक को उन पर कितनी और मेहनत करने की जरूरत है। निपुण हरियाणा के अंतर्गत बालवाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक का मूल्यांकन किया जाएगा। फिलहाल कार्यक्रम में हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय को लिया गया है।
विज्ञापन


कक्षा तीसरी तक के मूल्यांकन के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है। जबकि कक्षा चौथी से पांचवीं तक के मूल्यांकन को अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। निपुण हरियाणा के अंतर्गत पहले चरण बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों की पीरियोडिक असेसमेंट (आवधिक मूल्यांकन) होगा।
विज्ञापन

मंगलवार से एक अक्तूबर तक विद्यार्थियों की हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय का आकलन होगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वार जारी पत्र के अनुसार, यह आकलन निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से किया जाएगा। केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में ही शिक्षकों को अपनी आवंटिक कक्षाओं का आकलन दर्ज करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया जा सकता है। यह आकलन संबंधित कक्षाओं के शिक्षकों द्वारा ही किया जाना है। इसके लिए विभाग की ओर से पीआरटी को टैबलेट उपलब्ध करवाए गए हैं। शिक्षकों को सुनिश्चित करना है कि आकलन की तिथि से पहले ही वे निपुण हरियाणा टीचर एप का नवीनतम वर्जन को अपने मोबाइल में अपडेट एवं इंस्टाल कर डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप में लॉगइन करेंगे शिक्षक
नए शिक्षक या ऐसे शिक्षक जिनका स्थानांतरण हो गया हो वे अपनी आईडी के मध्यम से निपुण हरियाणा टीचर एप में लॉगइन करेंगे। सभी शिक्षक अपडेट एप डाउनलोड करने के बाद लॉगआउट व लॉगइन करें। ताकि वे अपडेट फीचर को आसानी से देख सकें। आकलन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सभी राजकीय प्राथमिक स्कूल मुखिया यह सुनिश्चित करेंगे कि निपुण हरियाणा स्कूल डेशबोर्ड पर संबंधित सभी शिक्षकों की कक्षा आवंटित सही तरीके से हो। एक शिक्षक को एक से अधिक कक्षा भी आवंटित की जा सकती है। सभी शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि सभी विद्यार्थियों का निर्धारित दिशा निर्देश के अनुसार, ही व्यापक रूप से आकलन किया जा सके। आकलन के दौरान शिक्षक पहले लिखित प्रश्नों को कक्षा में करवाएं और एक-एक विद्यार्थी को बुलाकर उसका आकलन करें।

विद्यार्थियों को गणना में माहिर बनाने की तैयारी
अधिकारियों के अनुसार, इस मूल्यांकन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणना में माहिर बनाना है। इसके लिए तय किया गया है कि 9999 अंकों की पहचान आवधिक मूल्यांकन में देखा जाएगा कि विद्यार्थियों को गणित के अंकों की कितनी जानकारी है। शिक्षा विभाग द्वारा पहली कक्षा में 99, दूसरी में 999 और तीसरी में 9999 तक अंकों की जानकारी होनी चाहिए। ताकि उनका गणित विषय का आधार मजबूत हो।



---ये रहेगा शेड्यूल
तिथि
कक्षा
विषय

25 सितंबर
तीसरी
हिंदी

26 सितंबर
पहली व दूसरी
गणित

27 सितंबर
तीसरी
गणित

28 सितंबर
पहली व दूसरी
अंग्रेजी

30 सितंबर
तीसरी
अंग्रेजी

01 अक्तूबर
बाल वाटिका
सभी

वर्जन
निपुण हरियाणा के अंतर्गत बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। यह आकलन शिक्षकों को निपुण हरियाणा टीचर एप पर भी अपडेट करना होगा। बाद में चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed