{"_id":"68d6f079a79385762908efca","slug":"students-gave-a-presentation-on-the-life-of-guru-tegh-bahadur-karnal-news-c-18-knl1008-747187-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छात्रों ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छात्रों ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर दी प्रस्तुति
Sat, 27 Sep 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
इंद्री। रंबा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित कविताएं, भाषण और भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के यूथ विंग के पूर्व प्रधान गुरदीप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को महान शहीदों के बलिदान और आदर्शों से परिचित कराना है। कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षक, अभिभावक व एसएमसी सदस्य भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
