फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students danced to patriotic songs

Karnal News: देशभक्ति के गीतों पर जमकर थिरके विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Students danced to patriotic songs
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। देसा में देस सै भारत, भारत में म्हारा हरियाणा... और वंदे मातरम... जैसे प्रसिद्ध देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने नृत्य की प्रस्तुति से सभी में जोश भरा। मौका था जिला स्तरीय युवा महोत्सव का। युवा मामले एवं कौशल विभाग हरियाणा और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा दो दिवसीय महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ।

पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सभागार में हुए युवा महोत्सव में अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। दूसरे दिन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चानना पहुंचे।
विज्ञापन


चेयरमैन उमेश चानना ने कहा कि देश के विकास व तरक्की में युवा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व में युवाओं की सबसे अधिक आबादी भारत में है, इसलिए भारत को युवाओं का देश कहा जाता हैं। युवाओं को ठीक दिशा व दशा देने के लिए युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने आह्वान किया कि युवा अधिक से अधिक सामाजिक कार्य करें और समाज को नई दिशा देने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा समाज को बर्बाद कर देता है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। युवाओं मे समाज सेवा और देश सेवा का नशा होना चाहिए ताकि समाज को सुधारा जा सके। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं बाबू मूलचंद जैन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवा सक्षम व सशक्त होगा तभी देश का आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहने वाली सभी विधाओं की टीमें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करनाल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंच संचालन जसविंद्र संधू ने किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या रेखा त्यागी, जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग, आईटीआई इंद्री की प्राचार्या सुमेधा, आईटीआई घरौंडा के प्रिंसिपल सुधीर कंबोज, अमरजीत सिंह, अधीक्षक शशांक, उप अधीक्षक मिंटो, मुकेश भारद्वाज, महेंद्र और देशराज मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम

- लोक नृत्य समूह : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक करनाल प्रथम, अर्शिया एंड ग्रुप बहु तकनीकि सस्थान नीलोखेड़ी द्वितीय, राजकीय मॉडल वरिष्ठ महाविद्यालय ब्याना तृतीय।


- लोक नृत्य एकल : अंकुश बहुतकनीकि संस्थान नीलोखेड़ी प्रथम, रोहित द्वितीय, दिपाली तृतीय।

- लोक गीत समूह : राजकीय मॉडल वरिष्ठ महाविद्यालय करनाल की टीम प्रथम, प्रार्ची शर्मा डीएवी मधुबन द्वितीय, पीएमश्री राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तृतीय।

- लोक गीत एकल : पायल प्रथम, संजीव द्वितीय, मुस्कान तृतीय।

- विज्ञान मेला : काव्या एंड ग्रुप प्रथम, सुशांत एंड ग्रुप द्वितीय, अनुज एंड ग्रुप तृतीय।

- पोस्टर मेकिंग : गौरव कश्यप प्रथम, कल्पना ने दूसरा और शुभम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

- कहानी लेखन : यशिका ने पहला, अंकुश ने दूसरा, वैभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

- कविता लेखन : सोनाली प्रथम, रूचिका ने दूसरा और अमृता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

- फोटोग्राफी : अंकित कुमार प्रथम, मुस्कान द्वितीय, लक्ष्य तृतीय।

- व्याख्यान : लवेश मदान प्रथम, तान्या शर्मा द्वितीय, नरूल तृतीय।

- विषयगत प्रतियोगिता : तनुज प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय, समीर तृतीय।

- गैर प्रतिस्पर्धा : सविता प्रथम, सोनू द्वितीय, नितिन तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed