फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students are busy preparing, NEET UG exam will be offline; Apply till March 9, exam on May 5

विद्यार्थी तैयारियों में जुटे: ऑफलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा; नौ मार्च तक करें आवेदन, पांच मई को एग्जाम

Tue, 20 Feb 2024 09:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 Feb 2024 09:40 AM IST
सार

एनटीए ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। नीट यूजी परीक्षा पांच मई को दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3.20 घंटे है। 

विज्ञापन
Students are busy preparing, NEET UG exam will be offline; Apply till March 9, exam on May 5
NEET UG Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एनटीए ने नीट यूजी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा पांच मई को आयोजित होगी। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ मार्च है। इस बार परीक्षा ऑफलाइन होगी।

विज्ञापन


एनटीए ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के साथ जारी किए निर्देश
एनटीए ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इस बार फीस स्ट्रक्चर में भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। आवेदन शुल्क जितना गत वर्ष था उतना ही रखा गया है। विदित हो कि नीट यूजी परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है। नीट यूजी परीक्षा पांच मई को दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा की अवधि 3.20 घंटे है। लेकिन ध्यान रहे दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जेनेसिस क्लासिस के निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया कि परीक्षा 13 भाषा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी और उर्दू में आयोजित की जाएगी। इस बार एनटीए ने केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 में से 180 प्रश्नों के देने होंगे उत्तर
नीट परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, इनमें से उम्मीदवारों को 180 का उत्तर देना होगा। परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर 2024 तक प्रवेश के समय कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

इतना है आवेदन शुल्क
एनटीए ने कुल चार तरह के आवेदन शुल्क रखे हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार 1700 रुपये, सामान्य ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एनसीएल श्रेणी के विद्यार्थी 1600 रुपये, एससी, एसटी, पीएच और तीसरे लिंग के उम्मीदवार 1000 रुपये व भारत के बाहर के केंद्रों के लिए उम्मीदवारों को 9500 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। चाहें तो क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। फीस जमा करने के बाद ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं। नाम, ईमेल आईडी, संपर्क जानकारी जैसे विवरण दर्ज करके पंजीकरण फॉर्म भरें। इसके बाद पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें। आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।


इन दस्तावेजों की जरूरत
उम्मीदवार की नवीनतम पासपोर्ट आकार की स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, बाएं और दाएं हाथ की उंगलियां और अंगूठे का निशान, श्रेणी प्रमाणपत्र (अगर लागू हो), पते का प्रमाण (वर्तमान और स्थाई पता), 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जरूरत होगी। जानकारी के अनुसार, मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजे 14 जून को घोषित किए जाएंगे। परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर ही घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed