फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   student will study with oneline

कोरोना की छुट्टियों में टाइम पास करने की बजाय ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे स्कूली छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
student will study with oneline
करनाल। कोरोना वायरस के कारण हुई स्कूलों की छुट्टियों को विद्यार्थी इधर उधर टाइम पास करने के बजाय पढ़ाई में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन एजुकेशन को लेकर वेबसाइट और लिंक जारी किए हैं। जिसके तहत छात्र घर बैठे पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सकेंगे। विभाग की ओर से सभी जिलों के डीईओ, डीईईओ और जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान को शिक्षा निदेशालय की ओर से नोटिफकेशन जारी हुआ है। इसमें उन्हें सूचित किया गया है कि वह सभी छात्रों तक इन महत्वपूर्ण वेबसाइट और लिंक की जानकारी पहुंचाएं ताकि छुट्टियों में छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। निदेशालय की ओर से कई एजुकेशन पोर्टल और वेबसाइट तैयार किए गए हैं, जिनमें एप भी शामिल हैं। इसमें संबंधित पाठ्यक्रम के साथ-साथ एजुकेशनल वीडियो भी शामिल किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी बिना टीचर के भी आसानी से सिलेबस को समझ सकें।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी कराई जा रही पढ़ाई
अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपलों और शिक्षकों के अनुसार, विद्यार्थियों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में रोजाना विद्यार्थियों की परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

इन वेबसाइट के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं विद्यार्थी
-कक्षा पहली से 5वीं : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एससीईआरटीपीएलएएनईटी.इन/एमईआरआईईपीयूएसटीएके/ के माध्यम से के विद्यार्थी चेप्टर्स वाइज सब्जेक्ट पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कक्षा 6वीं से 8वीं : एनसीईआरटी.एनआईसी.इन के माध्यम से के विद्यार्थी चेप्टर्स वाइज सब्जेक्ट पढ़ सकते हैं।
-कक्षा 9वीं से 12वीं : बीएसईएच.ओआरजी.इन के माध्यम से के विद्यार्थी चेप्टर्स वाइज सब्जेक्ट पढ़ सकते हैं।
-इसके अलावा उत्कर्ष सोसाइटी के यू ट्यूब चैनल में भी एजुकेशनल वीडियो मौजूद हैं। छात्र सीयूवीएचक्यू6आईजीएजेडएचकेआरसीओ2यूजेएमपीएलएनडब्ल्यू में जाकर इन वीडियो को देख सकते हैं।
-मैथ की पढ़ाई के लिए जीएएनआईजीवाईएन.आईआईटीडी.एसी.इन में जाकर पढ़ सकते हैं। इनमें भी तीनों लेवल के वीडियो शामिल हैं।
-दीक्षा एप में भी कई एजुकेशनल और मोरल एजुकेशन वीडियो बच्चों के लिए मौजूद हैं, जिसे अभिभावक भी आसानी से अपने स्मार्टफोन के माध्यम से खोल सकते हैं। गूगल में जाकर डीआईकेएसएचए.जीओवी.इन/एचआर टाइप करना होगा, जिसके बाद पूरी जानकारी आ जाएगी।

इस संबंध में जानकारी अब शिक्षकों को दी जा रही है। ताकि वह सभी छात्रों तक इन्हें पहुंचा सके। वहीं छात्रों को बताएं कि वह किस तरीके से छुट्टियों में अपनी पढ़ाई को भी जारी रख सही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ई-बुक्स के तहत पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं और नौवीं से 12वीं तक का सिलेबस अलग-अलग स्लॉट में मौजूद है। -रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed