{"_id":"b21ca2a40a1696ace97fc076e07e2bf5","slug":"student-rape-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइलेट्स की कोचिंग ले रही छात्रा से होटल में रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइलेट्स की कोचिंग ले रही छात्रा से होटल में रेप
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 18 Nov 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में विदेश जाने के लिए एक प्राइवेट सेंटर में आइलेट्स टेस्ट की कोचिंग ले रही युवती को बहला फुसलाकर दुराचार करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रविवार रात को जिले के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुंबई के बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली थी।
यमुनानगर निवासी एक युवती ने सिटी थाना थानेसर में शिकायत की है कि गांव पिंजौर खेड़ा निवासी रवि कुमार तथा उसके साथी राजीव कुमार व रवि के मामा जगमाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार वह 2010 में यमुनानगर के एक कोचिंग सेंटर में एक साथ कोचिंग ले रहे थे। इस दौरान राजीव कुमार ने उसकी दोस्ती रवि कुमार से कराई थी।
राजीव ने इन्हें विश्वास दिलाया था कि रवि होनहार युवक है और वह शादी करके उसे विदेश ले जाएगा। इस बीच रवि ने 26 अगस्त 2010 उसके साथ कुरुक्षेत्र के सुंदरपुर स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक इसके बाद भी वह कई बार रवि कुमार से मिली थी और विवाह करने का वादा पूरा करने को कहा था, लेकिन रवि अपने वादे को पूरा करने की बजाए टालमटोल करने लगा और इसी दौरान उसने मुंबई में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में सरकारी नौकरी प्राप्त कर ली।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।