फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   student kidnap attempt

छात्र के अपहरण का प्रयास, पड़ोसी ने आवाज लगाई तो छोड़कर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
student kidnap attempt
मधुबन। गंजोगढ़ी गांव में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने नाबालिग छात्र का अपहरण प्रयास किया। बेहोशी की हालत में बदमाश उसे ले जा रहे थे तभी पड़ोसी ने छात्र को देखकर आवाज लगाई। यह देख बदमाश छात्र को रेत की खान के पास छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्र को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गंजोगढ़ी निवासी राजेंद्र कुमार ने मधुबन पुलिस को बताया कि उसका लड़का समीर आठवीं कक्षा का छात्र है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे ट्यूशन टीचर से बातचीत करने के बाद समीर को घर के सामने छोड़ दिया और अपने काम पर चला गया। उसी समय दौरान एक बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए और समीर के पास रुके। उन्होंने समीर को कोल्ड ड्रिंक की बोतल दी और पीने के लिए कहा। समीर ने मना कर दिया तो एक युवक ने बोतल खोली और समीर के सिर के ऊपर से सात बार घुमाई और उसके ऊपर डाल दी। इस बीच समीर बेहोश हो गया। तब दोनों युवक उसे लेकर जाने लगे। तभी रास्ते में पड़ोसी ने उन्हें देखकर आवाज लगाई तो समीर अगवा होने से बच गया।
विज्ञापन

गंजोगढ़ी गांव में 11 वर्षीय लड़के समीर के अपहरण की कोशिश करने की शिकायत मिली है। दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। -दीपक कुमार, प्रभारी मधुबन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed