फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   student from Karnal who went to Russia on a study visa was pushed into the Russia-Ukraine war

Karnal: स्टडी वीजा पर रूस गए छात्र को रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेला, डेढ़ माह से परिवार का नहीं हो रहा संपर्क

Sun, 07 Dec 2025 12:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Dec 2025 12:36 PM IST
सार

अर्जुन ने 13 अक्टूबर को परिवार को कॉल करके बताया था कि उसे दस दिन की ट्रेनिंग दी गई है। इसके बाद सीधा रूस युक्रेन युद्ध के रेड जोन में भेजा जा रहा है। उसके साथ अन्य  भारतीय युवाओं को लड़ाई वाली सबसे खतरनाक जगह भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
student from Karnal who went to Russia on a study visa was pushed into the Russia-Ukraine war
घरौंडा के चोरा निवासी अनुज - फोटो : संवाद

विस्तार

घरौंडा के चोरा निवासी अनुज को स्टडी वीजा पर रूस भेजने के बाद एजेंट ने 52 लाख रुपये का लालच देकर रूस युक्रेन युद्ध में भेज दिया। परिवार को पिछले डेढ़ माह से परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है।अब परिवार सरकार से अनुज को वापस भारत बुलाए जाने की गुहार लगा रहा है। भाई अर्जुन ने बताया कि परिवार ने एक एजेंट से बात करके छह लाख रुपये में अनुज को स्टडी वीजा पर रूस भेजा था। वहां स्टडी के साथ साथ उसे एक जिम में काम भी मिल गया था।

विज्ञापन


उन्हें उम्मीद थी कि अब घर की आर्थिक हालत में सुधार होगा। इसी दौरान वहां के अन्य एजेंट ने अनुज सहित अन्य भारतीय छात्रों को 52 लाख रुपये का लालच देकर रूसी सेना में भेजने का लालच दिया। अनुज ने बात मानते हुए सेना ज्वाइन कर ली। इसके बाद रूसी सेना ने अनुज को हथियार दे दिए और रूस युक्रेन युद्ध में भेज दिया। अनुज की परिवार के साथ लगातार बात होती रही। लेकिन 13 अक्तूबर को अनुज ने परिवार से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन


10 दिन की ट्रेनिंग के बाद रेड जोन में भेजा
अर्जुन ने 13 अक्टूबर को परिवार को कॉल करके बताया था कि उसे दस दिन की ट्रेनिंग दी गई है। इसके बाद सीधा रूस युक्रेन युद्ध के रेड जोन में भेजा जा रहा है। उसके साथ अन्य  भारतीय युवाओं को लड़ाई वाली सबसे खतरनाक जगह भेजा जा रहा है। इसके बाद फोन बंद हो गया और संपर्क टूट गया। अनुज के दूसरे भाई विशाल ने कहा ने कहा कि परिवार प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन दोनों से भाई को सुरक्षित वापस लाए जाने की गुहार लगा रहा है। परिवार ने कहा कि पुतिन भारत आए हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि सरकार के सहयोग से भाई को वापस जरूर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार सरकार से लगा चुका गुहार, आश्वासन तक नहीं मिल पाया
अनुज का पीड़ित परिवार भारत सरकार, पीएमओ सहित भारतीय दूतावास से संपर्क कर चुका है। लेकिन अभी तक कहीं से कार्रवाई होना तो दूर की बात, अभी तक कोई आश्वासन भी नहीं मिल पाया है। अभी तक परिवार को ये भी पता नहीं है कि अनुज कहां और किस स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed