फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stubble management efforts intensified, instructions to sarpanches and secretaries

Karnal News: पराली प्रबंधन के प्रयास तेज, सरपंचों, सचिवों को निर्देश

Sat, 09 Sep 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 09 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Stubble management efforts intensified, instructions to sarpanches and secretaries
असंध। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने पराली प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करने का कार्य तेज कर दिया है। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में खंड के सभी सरपंचों, ग्राम सचिवों, जेई व नंबरदारों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के सहयोग से किसानों को खेतों में फसल अवशेष न जलाने बारे जागरूक करें। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाए और इसकी सूचना एसडीएम कार्यालय में दें।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों का समुचित प्रबंधन करने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करें, कहीं पर भी खेतों में फसल अवशेष न जलाएं। उन्होंने बताया कि खेतों में आग लगाने वाले लोग नासमझी करते हैं, जिससे जमीन की सेहत और पर्यावरण दोनों बिगड़ते हैं, और भी कई तरह के नुकसान हैं। इससे पर्यावरण दूषित होता है और बीमारियां फैलने का अंदेशा बढ़ता है। किसानों को चाहिए कि वे अवशेषों का प्रबंधन कर अपनी आमदनी व जमीन की उर्वरता शक्ति बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी डॉ. बलदेव सिंह ने सभी को बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन कैसे किया जाए और इस पर विस्तार से जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने सभी सरपंचों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को ईकेवाईसी करवाने में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर बीडीपीओ नरेश शर्मा व एसडीओ पंचायती राज जयभगवान सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, ग्राम सचिव व जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed